स्कॉट स्टायरिस ने धोनी को बताया 'बिग डॉग', सोशल मीडिया यूजर्स का फूटा गुस्सा

स्कॉट स्टायरिस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के वीडियो को ट्विटर पर रीपोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, अभी भी खेल जगत का बड़ा डॉग !

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 28, 2023, 07:06 PM IST

Published On Mar 28, 2023, 07:06 PM IST

Last UpdatedMar 28, 2023, 07:06 PM IST

Scott Styris

Scott Styris

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर स्कॉट स्टायरिस को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्सा का सामना करना पड़ रहा है. स्कॉट स्टायरिस आलोचना की वजह से नहीं बल्कि तारीफ की वजह से लोगों के निशाने पर हैं. दरअसल स्कॉट स्टायरिस ने धोनी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने धोनी को खेल जगत का ‘बिग डॉग’ बताया था, जिसका मतलब बड़ा प्लेयर होता है, मगर सोशल मीडिया यूजर्स ने इसका कुछ और मतलब निकाला और स्टायरिस को खूब खरी-खोटी सुनाई.

बता दें कि धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी प्रैक्टिस करने के लिए जब मैदान में उतरते हैं तो फैंस धोनी-धोनी चिल्लाकर उनका स्वागत करते हैं, स्कॉट स्टायरिस ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर किया. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के वीडियो को ट्विटर पर रीपोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, अभी भी खेल जगत का बड़ा डॉग !!” उन्होंने दो ताली बजाने वाले इमोजी भी बनाई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके स्कॉट स्टायरिस ने इस ट्वीट के जरिए धोनी का बड़ा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताने की कोशिश की, मगर क्रिकेट फैंस से इसका गलत मतलब निकाला और स्कॉट स्टायरिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

Image

यहां देखें लोगों की प्रतिक्रिया:

Editor's Pick