- Home
- News
- Sean Abbott allround Performance helps Australia beat West Indies by 83 runs in 2nd Odi match
AUS VS WI: सीन एबॉट ने बल्ले और गेंद से मचाया धमाल, ऑस्ट्रेलिया का वनडे सीरीज पर कब्जा
AUS VS WI 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 259 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 175 रन पर ढेर हो गई.
Published On Feb 04, 2024, 05:29 PM IST
Last UpdatedFeb 04, 2024, 05:29 PM IST
(Photo credit- @cricketcomau twitter)
सिडनी. सीन एबॉट ने पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में धमाल मचाया, जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 83 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 259 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 175 रन पर ढेर हो गई. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच छह फरवरी को खेला जाएगा.
सीन एबॉट ने जड़ा अर्धशतक
इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया.ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके. जे फ्रेजर 10 रन, जोश इंग्लिश 09 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ 05 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 50 रन के स्कोर पर इंग्लैंड के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए, इसके बाद कैमरन ग्रीन और लाबुशेन ने 39 रन की साझेदारी की. कैमरन ग्रीन 33 रन और लाबुशेन 26 रन बनाकर आउट हुए. मैथ्यू शॉर्ट ने 41 रन और आरोन हॉर्डी ने 26 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 34.5 ओवर में 167 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे, मगर इसके बाद सीन एबॉट ने मोर्चा संभाला और 63 गेंद में 69 रन की पारी खेली, जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम 250 रन के स्कोर को पार कर सकी. सदरलैंड ने 19 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 258 रन बनाए.
175 रन पर ढेर हुई वेस्टइंडीज की टीम
259 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 43.3 ओवर में 175 रन पर ढेर हो गई. केसी कार्टी ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, वहीं कप्तान साईं होप ने 29 रन और रोस्टन चेज ने 25 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए बैटिंग में कमाल दिखाने वाले सीन एबॉट ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 10 ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए. जोश हेजलवुड को भी तीन सफलता मिली. विल सदरलैंड को दो विकेट मिले. सीन एबॉट को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.