विलियम्स ने 70 गेंदों पर शतक ठोक रचा इतिहास, इस अंदाज में मनाया जिम्बाब्वे की जीत का जश्न

सीन विलियम्स ने 70 गेंदों पर 13 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 102 रन बनाए.

Edited By : Vanson Soral |Jun 18, 2023, 09:56 PM IST

Published On Jun 18, 2023, 09:56 PM IST

Last UpdatedJun 18, 2023, 09:56 PM IST

ZIM vs NEP

@ICC

जिम्बाब्वे ने ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर के पहले मुकाबले में नेपाल पर धमाकेदार अंदाज में 8 विकेट से जीत दर्ज की. ग्रुप-ए के इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की जीत के हीरो रहे क्रेग इरविन और सीन विलियमस जिन्होंने नाबाद शतक ठोके.

पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 290 रनों का स्कोर खड़ा किया जो घर के बाहर उसका सबसे बड़ा वनडे स्कोर है. इसके बाद जिम्बाब्वे ने धमकेदार पारी का आगाज करते हुए महज 2 विकेट खोकर 291 रनों का टारगेट 44.1 ओवरों में हासिल कर लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

घर के बाहर नेपाल द्वारा बनाया गया सर्वाधिक वनडे स्कोर:

  • 290/8 – बनाम ZIM, हरारे , 2023
  • 274 – बनाम यूएसए, पियरलैंड, 2022
  • 255/6 – बनाम यूएई, दुबई, 2019
  • 242/9 – बनाम यूएई, दुबई, 2019

क्रेग इरविन ने 128 गेंदों पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 121 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि सीन विलियम्स ने 70 गेंदों पर 13 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 102 रन बनाए. इसके साथ ही सीन विलियम्स जिम्बाब्वे के लिए वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए.

 

जिम्बाब्वे के लिए वनडे में सबसे तेज शतक (गेंदें)

  • 70 – 2023 में सीन विलियम्स बनाम नेपाल
  • 73 – 2022 में रेजिस चकबवा बनाम बांग्लादेश
  • 77 – 2019 में सीम विलियम्स बनाम यूएई
  • 79 – 2015 में ब्रेंडन टेलर बनाम आयरलैंड
  • 81 – 2022 में सिकंदर रजा बनाम बांग्लादेश

इरविन और सीन के बीच 166 रनों की साझेदारी हुई जो जिम्बाब्वे की ओर से वनडे क्रिकेट में तीसरे विकेट के लिए हुए सबसे बड़ी साझेदारी है.

 

जिम्बाब्वे के लिए वनडे में तीसरे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी

  • 181-ततेंडा तैबू/क्रेग एर्विन बनाम कनाडा, 2011 WC
  • 166*-क्रेग विशार्ट/ग्रांट फ्लावर बनाम नामीबिया, 2003 WC
  • 164* -क्रेग एरविन/सीन विलियम्स बनाम नेपाल, 2023 वर्ल्ड कप क्वालिफायर
  • 161 -सोलोमन मायर/सीन विलियम्स बनाम श्रीलंका, 2017

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

Editor's Pick