सीन विलियम्स ने ICC वर्ल्ड क्वालिफायर 2023 में जड़ा तीसरा शतक, ओमान के खिलाफ खेली तूफानी पारी

उन्होंने ओमान के खिलाफ 103 गेंद में 142 रन की पारी खेली. 142 रन की पारी में जिम्बाब्वे के कप्तान ने 14 चौका और तीन छक्का लगाया

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 29, 2023, 04:11 PM IST

Published On Jun 29, 2023, 04:11 PM IST

Last UpdatedJun 29, 2023, 04:11 PM IST

Sean Williams

Sean Williams (Photo-ICC)

जिम्बाब्वे के कप्तान सीन विलियम्स का शानदार फॉर्म जारी है. आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच में सीन विलियमस ने ओमान के खिलाफ एक और शतक जड़ा. आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 में यह उनका तीसरा शतक है और वनडे करियर का यह उनका आठवां शतक है.

उन्होंने सिर्फ 81 गेंदों में शतक लगाया, अपनी शतकीय पारी के दौरान 10 चौके और 1 छक्का लगाया. उन्होंने ओमान के खिलाफ 103 गेंद में 142 रन की पारी खेली. 142 रन की पारी में जिम्बाब्वे के कप्तान ने 14 चौका और तीन छक्का लगाया. इससे पहले मैच में यूएसए के खिलाफ उन्होंने 174 रन की पारी खेली थी.

सीन विलियमस का आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर में प्रदर्शन: 

नेपाल- 102 रन

यूएसए- 174 रन

नीदरलैंड- 91 रन

ओमान- 142 रन

Editor's Pick