add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

AFG vs SA: क्या होता है जब सुपर ओवर भी हो जाता है टाई, समझिए इस रोमांचक नियम को

अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहद रोमांचक मैच खेला गया. यह मैच पहले टाई रहा. और उसके बाद पहले सुपर ओवर में भी फैसला नहीं हुआ. मैच का नतीजा निकालने के लिए दूसरा ओवर ओवर खेला गया जिसमें साउथ अफ्रीका ने 4 रन से जीत हासिल की. अब समझते...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 11, 2026 3:52 PM IST

अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहद रोमांचक मैच खेला गया. यह मैच पहले टाई रहा. और उसके बाद पहले सुपर ओवर में भी फैसला नहीं हुआ. मैच का नतीजा निकालने के लिए दूसरा ओवर ओवर खेला गया जिसमें साउथ अफ्रीका ने 4 रन से जीत हासिल की. अब समझते हैं कि सुपर ओवर का नियम क्या है और अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाए तो गेंदबाजी और बल्लेबाजी में क्या नियम अपनाए जाते हैं.

टी20 इंटरनेशनल मैच अगर टाई हो जाए तो इसके बाद सुपर ओवर खेला जाता है. और इसमें जीतने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले सुपर ओवर में वह टीम बल्लेबाजी करने आती है जो मुख्य मैच में रनों का पीछा कर रही होती है. और इसमें कुल तीन ही बल्लेबाज होते हैं. यानी अगर दो विकेट गिर जाते हैं तो पारी खत्म हो जाती है.

अगर सुपर ओवर भी टाई हो तो क्या होता है


अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाए तो मैच के नतीजे के लिए अगला सुपर ओवर फेंका जाता है. क्या वही गेंदबाज दोबारा बॉलिंग कर सकता है. तो इस सवाल का जवाब है नहीं. सुपर ओवर के इस सिलसिले में वही गेंदबाज दोबारा बॉलिंग नहीं कर सकता. इसी वजह से अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारुकी और साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी नगिडी ने दोबारा गेंदबाजी नहीं की.

दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी में क्या बदलाव होता है

दूसरे ओवर में वह टीम पहले बल्लेबाजी करती है जिसने पहले सुपर ओवर में बाद में बैटिंग की हो.

क्या वही बल्लेबाज दोबारा खेल सकते हैं


यहां नियम में थोड़ी ढील दी गई है. दूसरे सुपर ओवर में वह बल्लेबाज दोबारा आ सकता है जो आउट या रिटायर्ड आउट न हुआ हो. उस बल्लेबाज को दूसरे सुपर ओवर में भी तीन बल्लेबाजों की लिस्ट में रखा जा सकता है. हालांकि अगर वह बल्लेबाज पहले सुपर ओवर में आउट हो गया है तो वह दूसरे सुपर ओवर में बैटिंग के लिए नहीं आ सकता.

यहां एक बात ध्यान रखने की है कि अगर बल्लेबाज को आउट हुआ है तभी वह दोबारा बैटिंग के लिए नहीं आ सकता. लेकिन रिटायर्ड आउट होने की स्थिति में बल्लेबाज दोबारा आ सकता है.

यह नियम है कि वह बल्लेबाज जो पहले सुपर ओवर में आउट न हुआ हो लेकिन जो स्ट्राइक पर रहा हो वह दूसरे सुपर ओवर में पहली गेंद नहीं खेल सकता.

क्या खास रहा मैच में

मैच की बात करें अफगानिस्तान ने जीता हुआ मुकाबला गंवा दिया. साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट पर 187 रन बनाए. अफगानिस्तान को तीन गेंद पर दो रन बनाने थे जब दूसरा रन लेते हुए फजलहक फारुकी रन आउट हो गए. उनकी रनिंग बहुत खराब रही. वह न बल्ला खिसका रहे थे और उनके दौड़ने की रफ्तार भी कम थी. आखिर में दो गेंद बाकी रहते अफगानिस्तान ऑल आउट हो गया.

इसके बाद सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी गेंद पर सात रन चाहिए थे. लेकिन यहां भी फजल हक की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का लगाकर सुपर ओवर टाई कर दिया.

अगले सुपर ओवर में डेविड मिलर ने स्ट्राइक ली. यह नियम है कि वह बल्लेबाज जो पहले सुपर ओवर में आउट न हुआ हो लेकिन जो स्ट्राइक पर रहा हो वह दूसरे सुपर ओवर में पहली गेंद नहीं खेल सकता.

दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अजमतुल्लाह के ओवर में 23 रन बटोरे. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई बल्लेबाजी पर आए. बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना और दूसरी गेंद पर नबी आउट हो गए. इसके बाद गुरबाज ने मोर्चा संभाला. उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर मैच में रोमांच ला दिया. ओवर की आखिरी गेंद महाराज ने वाइड फेंकी. और अब पांच रन चाहिए थे अफगानिस्तान को जीत के लिए. गुरबाज ने आखिरी गेंद पर चौका लगाना चाहा लेकिन वह कवर्स में मिलर को कैच दे बैठे.