- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sediqullah Atal hit seven sixes in an over in Kabul premier league
काबुल प्रीमियर लीग में रचा गया इतिहास, सादिक अटल ने एक ओवर में जड़े सात छक्के
सादिक अटल ने 56 गेंद में नाबाद 118 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने सात चौका और 10 छक्के लगा
Published On Jul 29, 2023, 08:42 PM IST
Last UpdatedJul 29, 2023, 08:42 PM IST
(Photo-Twitter)
काबुल प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को युवा बल्लेबाज सादिक अटल ने इतिहास रच दिया. अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज सादिक अटल ने एक ओवर में सात छक्के लगाए. उन्होंने शाहीन हंटर्स की तरफ से खेलते हुए यह कारनामा किया. सादिक अटल से पहले ऋतुराज गायकवाड़ यह कारनामा कर चुके हैं.
एक ओवर में बने 48 रन
सादिक अटल ने पारी के 19वें ओवर में यह कारनामा किया. उन्होंने आमिर जजई के ओवर में छह छक्के लगातार लगाया, जबकि नो बॉल पर एक छक्का लगाया. इस ओवर में 48 रन बने.
ओवर का हाल:
पहली बॉल (नो बॉल)- छक्का
वाइड- पांच रन
पहली बॉल- छक्का
दूसरी बॉल- छक्का
तीसरी बॉल- छक्का
चौथी बॉल- छक्का
पांचवीं बॉल- छक्का
छठी बॉल- छक्का
सादिक अटल ने जड़ा तूफानी शतक
सादिक अटल ने 56 गेंद में नाबाद 118 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने सात चौका और 10 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की टीम ने 20 ओवर में छह विरेट पर 213 रन बनाए, जिसके जवाब में विरोधी टीम 18.3 ओवर में 121 रन पर ढेर हो गई. शाहीन हंटर्स ने इस मुकाबले को 92 रन से जीता.
ऋतुराज गायकवाड़ कर चुके हैं कारनामा
भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ एक ओवर में सात छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं. महाराष्ट्र के कप्तान गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्राफी 2022 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर उत्तर प्रदेश के खिलाफ एक ओवर में सात छक्के जड़कर लिस्ट-ए (अंतरराष्ट्रीय व घरेलू वनडे) में नया विश्व रिकार्ड बनाया था.
सादिक अटल ने इसी साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किया है डेब्यू:
21 साल के सादिक अटल ने अफगानिस्तान के लिए सिर्फ एक टी-20 मैच खेला है, जिसमें उनके नाम सिर्फ 11 रन है. उन्होंने इसी साल मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था.
ली जर्मोन के नाम है एक ओवर में आठ छक्का का रिकॉर्ड:
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में आठ छक्के मारने का रिकार्ड न्यूजीलैंड के ली जर्मोन के नाम है. वेलिंगटन में शेल ट्राफी में उन्होंने यह कमाल किया था.