• Home
  • News
  • See, How well Prithvi Shaw does time the ball, BCCI posted video

देखिए, टेस्ट डेब्यू से पहले पृथ्वी शॉ की तैयारी का वीडियो

बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 12 सदस्यीय टीम का एलान किया जिसमें पृथ्वी का नाम शामिल है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 03, 2018, 04:13 PM IST

Published On Oct 03, 2018, 04:13 PM IST

Last UpdatedOct 03, 2018, 04:13 PM IST

Prithvi Shaw Practice @twitter Video

भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने जा रहे पृथ्वी शॉ नेट्स में काफी मेहनत कर रहे हैं। बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 12 सदस्यीय टीम का एलान किया जिसमें पृथ्वी का नाम शामिल है।

घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के खिलाफ पृथ्वी ने बेहद शानदार बल्लेबाजी कर सबका ध्यान खींचा था। शिखर धवन और मुरली विजय को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में ना चुने जाने के बाद से यह तय हो गया था कि पृथ्वी को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलने वाला है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पृथ्वी को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैच के लिए चुना गया था। इंग्लैंड गए पृथ्वी को वहां टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने टीम के साथ वक्त बिताया और काफी प्रैक्टिस भी की।

BCCI ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पृथ्वी को प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ लिखा है, ”युवा पृथ्वी शॉ कल रोजकोट टेस्ट से डेब्यू करने को तैयार हैं। कितनी अच्छी तरह से वह गेंद को टाइम कर रहे हैं।”

घरेलू मुकाबलों में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन

पृथ्वी ने अब तक 14 फर्स्टक्लास मुकाबले खेले हैं जिसमें 56.72 की बेहतरीन औसत से कुल 1418 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 7 शतकीय पारी खेली है। पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मैच में शानदार शतक जमाया था वहीं दलीप ट्रॉफी खेलते हुए भी डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेली थी।

 

Editor's Pick