add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs ENG: रोहित की जगह ये खिलाड़ी करना चाहता है टीम इंडिया की कप्तानी, सामने आई चौंकाने वाली बात

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा की जगह टीम की कप्तानी करना चाहते हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - May 5, 2025 8:27 PM IST

Indian Team New Captain: भारत में फिलहाल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस लीग के ठीक बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र का आगाज करेगी. अगले डब्ल्यूटीसी के चक्र के आगाज के लिए भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है.

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के आगाज से पहले अब चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, भारतीय टीम के एक सीनियर खिलाड़ी ने इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा की जगह भारत की कप्तानी करने की इच्छा जताई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित की जगह कप्तानी करना चाहता है खिलाड़ी

इनसाइड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम का कोई सीनियर खिलाड़ी ने इंग्लैंड दौरे पर टीम की कप्तानी करने की इच्छा व्यक्त की है. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई को सीनियर खिलाड़ी द्वारा जताई गई यह इच्छा पसंद नहीं आई और उन्होंने यह प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया है. हालांकि रिपोर्ट में यह खुलासा नहीं किया गया है कि इस सीनियर खिलाड़ी का नाम क्या है जो इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित शर्मा की जगह भारतीय टीम की कप्तानी करना चाहता है.

दरअसल, रोहित की जगह कप्तानी की चर्चा कुछ समय पहले शुरू हुई थी. जब मीडिया रिपोर्ट में यह खबर सामने आ रही थी कि रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर खुद को टीम से अलग रख सकते हैं और इस दौरे पर आराम लेने का फैसला कर सकते हैं. हालांकि रोहित शर्मा ने इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है.ऐसे में फैंस को पूरा भरोसा है कि हिटमैन ही इंग्लैंड दौरे पर भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

रोहित के बाद कौन करेगा कप्तानी

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के बाद से ही रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया के अगले कप्तान को लेकर चर्चा की जा रही थी. रोहित के बाद भारतीय टीम की कप्तानी के दावेदारों में कई नाम सामने आए हैं. इसमें शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएल राहुल का नाम सबसे ऊपर हैं. जसप्रीत बुमराह का नाम भी कप्तानी के दौड़ में है हालांकि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बुमराह चोटिल हो गए थे ऐसे में उनके फिटनेस को देखते हुए उन्हें शायद रोहित के बाद भारतीय टीम का अगला कप्तान ना बनाया जाए.

भारत-इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल (2025)

20-24 जून: पहला टेस्ट, हेडिंग्ले
2-6 जुलाई: दूसरा टेस्ट, बर्मिंघम
10-14 जुलाई: तीसरा टेस्ट, लॉर्ड्स
23-27 जुलाई: चौथा टेस्ट, मैनचेस्टर
31 जुलाई से 4 अगस्त: पांचवां टेस्ट, द ओवल