×

सेनुरन मुथुसामी ने जड़ा टेस्ट करियर का पहला शतक, डि कॉक- क्लूजनर के खास क्लब में ली एंट्री

सेनुरन मुथुसामी ने गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन लंच से पहले 192 बॉल में अपना शतक लगाया. यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 23, 2025 2:09 PM IST

Senuran Muthusamy Century: भारतीय मूल के साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी सेनुरन मुथुसामी ने गुवाहाटी टेस्ट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. सेनुरन मुथुसामी ने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा. इस शतक के साथ ही उन्होंने खास क्लब में एंट्री ली है.

सेनुरन मुथुसामी ने खेल के दूसरे दिन लंच से पहले अपना शतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है. उन्होंने 192 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की. उन्होंने काइले वेरने और मार्को यानसेन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की. यह पहली बार है जब साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टेस्ट पारी में नंबर 7 या उससे नीचे के दो बल्लेबाजों ने 50 से ज़्यादा रन बनाए हैं.

सेनुरन मुथुसामी 109 रन (206 गेंद) की पारी खेलकर लंच के बाद मोहम्मद सिराज की गेंद पर यशस्वी जायसवाल को कैच थमा बैठे. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए.

मुथुसामी ने डि कॉक- क्लूजनर के क्लब में ली एंट्री

मुथुसामी ने शतक के साथ डि कॉक और लांस क्लूजनर के खास क्लब में एंट्री ली है. सेनुरन मुथुसामी भारत के खिलाफ नंबर सात या उससे नीचे से टेस्ट शतक बनाने वाले साउथ अफ्रीका के तीसरे बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले क्विंटन डी कॉक (111 रन, विशाखापत्तनम, 2019) और लांस क्लूजनर (102*, केप टाउन, 1997) ऐसा कर चुके हैं.

TRENDING NOW

एशिया में साउथ अफ्रीका के लिए सातवें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

साउथ अफ्रीका की पहली पारी के दौरान सेनुरन मुथुसामी और काइल वेरेन (45 रन) की जोड़ी ने 236 गेंदों की साझेदारी करते हुए बड़ा कारनामा किया. इस जोड़ी ने सातवें विकेट के लिए 236 गेंदों में 88 रन जोड़े. यह एशिया में साउथ अफ्रीका के लिए सातवें विकेट या उससे निचले क्रम के लिए गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे लंबी साझेदारी है. इससे पहले साल 2019 में केशव महाराज और वर्नोन फिलेंडर ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में 259 बॉल पर 109 रन बनाए थे, यह मुकाबला पुणे में खेला गया, जिसे भारत ने पारी और 137 रन से अपने नाम किया था.