बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम का नेतृत्व करेंगे 7 साल के आर्ची शिलर

मेक ए विश फाउंडेशन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने कप्तान बनने के आर्ची के सपने को पूरा करने का फैसला किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 23, 2018, 02:57 PM IST

Published On Dec 23, 2018, 02:57 PM IST

Last UpdatedDec 23, 2018, 02:57 PM IST

Archie Shiller (Twitter/CA)

क्रिसमस के बाद होने वाले प्रतिष्ठित बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में एक खास नया कप्तान शामिल किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मेक ए विश फाउंडेशन के साथ मिलकर 7 साल के आर्ची शिलर के ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान बनने को सपने को सच करना का काम किया है।

‘ऑस्ट्रेलिया आने से पहले से चोटिल थे जडेजा, इसलिए पर्थ में नहीं खिलाया’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान टिम पेन ने यार्रा पार्क में हुए एक कार्यक्रम के दौरान आर्ची को टीम का सह-कप्तान बनाने का औपचारिक ऐलान किया। आर्ची पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम से मिल चुके हैं और टीम का ड्रेसिंग रूम भी देख चुके हैं।

आर्ची भारत के तीसरे टेस्ट मैच के लिए उतरने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। आर्ची को ये खबर ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच जस्टिन लैंगर में खुद फोन कर दी थी। आर्ची ने ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ नेट सेशन में बताया और नाथन लियोन के साथ लेग स्पिन गेंदबाजी भी की।

पर्थ की हार पर आलोचना से भड़के शास्त्री, कहा ‘बाहर बैठकर बुराई करना आसान’

आर्ची को तीन महीने को दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी है। ऑस्ट्रेलिया के मेक ए विश फाउंडेशन को जब पता चला कि आर्ची अपने तीसरे ओपन हार्ट ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं तो उन्होंने उनके सपने को पूरा करने का फैसला किया। आर्ची के माता-पिता इससे काफी खुश हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम: टिम पेन (कप्तान विकेटकीपर), जोश हेजलवुड (उप-कप्तान), मिच मार्श (उप-कप्तान), पैट कमिंस, एरॉन फिंच, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, पीटर सिडल मिशेल स्टार्क, आर्ची शिलर।

Editor's Pick