7 साल के कश्मीरी बच्चे ने डाली शेन वार्न जैसी गेंद, वार्न हुए मुरीद

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों अपनी गेंदबाजी की वहज से काफी चर्चा मे है। विदेशी धरती पर तेज गेंदबाज धूम मचा रहे हैं तो घरेलू क्रिकेट में एक सात साल के लड़के ने अपनी फिरकी से दिग्गज का दिल जीता है। महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न जम्मू कश्मीर के सात साल के अहमद की स्पिन...

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 08, 2018, 10:43 PM IST

Published On Dec 08, 2018, 10:43 PM IST

Last UpdatedDec 08, 2018, 10:43 PM IST

Shane Warne

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों अपनी गेंदबाजी की वहज से काफी चर्चा मे है। विदेशी धरती पर तेज गेंदबाज धूम मचा रहे हैं तो घरेलू क्रिकेट में एक सात साल के लड़के ने अपनी फिरकी से दिग्गज का दिल जीता है।

महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न जम्मू कश्मीर के सात साल के अहमद की स्पिन गेंदबाजी के मुरीद हो गए हैं। वार्न ने उनकी प्रशंसा की जिसके बाद जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले के सात वर्षीय लड़के की इंटरनेट पर धूम मची है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वार्न ने ट्वीट पर स्थानीय क्रिकेट मैच में खेलने वाले इस खिलाड़ी (अहमद) की स्पिन गेंदबाजी की प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह लाजवाब है। युवा खिलाड़ी, बहुत अच्छी गेंदबाजी की।’’

कश्मीर में एक वरिष्ठ पत्रकार ने ट्विटर पर साल के शुरू में एक स्थानीय मैच के दौरान इस लड़के की गेंदबाजी की वीडियो पोस्ट की थी, वार्नर ने इस पर ट्वीट की। इस वीडिया को अभी तक 64,000 लोगों ने देख लिया है।

वार्नर की प्रशंसा के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडीलेड में चल रही बार्डर-गावस्कर ट्राफी के मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को फाक्स क्रिकेट के लंच ब्रेक के दौरान इस लड़के की चर्चा हुई।


फॉक्स क्रिकेट के इंस्टाग्राम पेज पर इस प्रसारण की वीडियो को 50,000 लोगों ने देखा है।

 

Editor's Pick