- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shafali Verma becomes the youngest player to score a fifty in an ODI World Cup Final
शेफाली वर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं
शेफाली वर्मा ने फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अर्धशतक जड़ा और 78 बॉल में 87 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए.
Published On Nov 02, 2025, 08:02 PM IST
Last UpdatedNov 02, 2025, 08:02 PM IST
Shafali Varma
Shafali Verma Record: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मैच शेफाली वर्मा के पास शतक बनाने का मौका था, मगर वह शतक से चूक गईं और 87 रन बनाकर आउट हो गई, हालांकि इस पारी के साथ ही उन्होंने बड़ा कीर्तिमान बनाया. वह वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक बनाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं.
भारतीय ओपनर प्रतीका रावल के चोटिल होने के बाद शेफाली वर्मा की किस्मत चमकी और उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2025 के नॉकआउट मैच में खेलने का मौका मिला. सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 10 रन बनाने वालीं शेफाली वर्मा ने फाइनल में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने इस मैच में अर्धशतक जड़ा और 78 बॉल में 87 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए.
तीन साल बाद जड़ा अर्धशतक
शेफाली वर्मा ने वनडे में तीन साल बाद अर्धशतक लगाया है, उनका पिछला अर्धशतक जुलाई 2022 में आया था. जुलाई 2022 के बाद शेफाली वर्मा नौ मौकों पर 15 या उससे नीचे जबकि छह मौकों पर केवल सिंगल स्कोर ही कर पाई थी.
वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक बनाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी
शेफाली वर्मा अब वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक बनाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी (पुरुष और महिला मिलाकर) बन गई हैं. शेफाली ने 21 साल और 278 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है.