- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shafali Verma becomes youngest Indian cricketer to score international half-century; surpassing Sachin Tendulkar’s 30-year-old record
शेफाली वर्मा बनी अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक बनाने वाली सबसे युवा भारतीय; सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की शतकीय साझेदारी की मदद से भारत ने पहले टी20 में वेस्टइंडीज में हराया।
Published On Nov 10, 2019, 02:01 PM IST
Last UpdatedNov 10, 2019, 02:01 PM IST
शेफाली वर्मा (BCCI)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।
16 साल (214 दिन) की उम्र में पहला टेस्ट अर्धशतक बनाकर तेंदुलकर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। लेकिन सैंट लूसिया में खेले गए मैच में 49 गेंदो पर 73 रन बनाकर 15 साल (267 दिन) की शफाली भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय (सभी फॉर्मेट) अर्धशतक बनाने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
सचिन के अलावान शेफाली ने सीनियर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ा है। रोहित को पछाड़ शेफाली सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने वाली भारतीय क्रिकेटर भी बन गई हैं।
20वें जन्मदिन पर पृथ्वी शॉ ने फैंस से किया जल्द वापसी का वादा
पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली और स्मृति मंधाना (67) ने 143 रन की रिकॉर्ड साझेदारी बनाई जो कि टी20 में किसी भी विकेट के लिए सर्वोच्च साझेदारी है। इन दोनों बल्लेबाजों ने 2013 में थिरूष कामिनी और पूनम राउत के बांग्लादेश के खिलाफ 130 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को पछाड़ा।
इस साझेदारी की मदद से भारत ने मेजबान वेस्टइंडीज पर 84 रन की आसान जीत हासिल की। पहले मैच में जीत हासिल कर भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है।