×

बांग्लादेशी क्रिकेटर शहादत के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल

सितंबर में हुसैन के यहां काम करने वाली बच्ची सड़क पर लावारिस मिली थी। उस समय उसकी आंख पर चोट के निशान थे और पांव टूटा हुआ था

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 31, 2015 1:40 PM IST

शहादत हुसैन© Getty Images
शहादत हुसैन© Getty Images

बांग्लादेश के मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी शहादत हुसैन और उनकी पत्नी के खिलाफ अपनी 11 वर्षीय नाबालिक नौकरानी को प्रताड़ित करने के मामले में बांग्लादेश पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया।  दोषी पाए जाने पर दोनों को साथ से 14 साल की जेल हो सकती है। आपको बता दें इस समय हुसैन दंपति जमानत पर बाहर चल रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पहले ही हुसैन को प्रतिबंधित कर दिया है। पुलिस द्वारा दायर आरोप-पत्र में दोनों पर नौकरानी को शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया गया है। ये भी पढ़ें: तीसरे वनडे में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

आपको बता दें केस की सुनवाई 12 जनवरी को होगी। सितंबर में हुसैन के यहां काम करने वाली बच्ची सड़क पर लावारिस मिली थी। उस समय उसकी आंख पर चोट के निशान थे और पांव टूटा हुआ था। छह सितंबर को हुसैन ने अपनी नौकरानी के गुम होने की खबर पुलिस को दी थी, लेकिन बच्ची के बयान के बाद हुसैन ने पांच अक्टूबर को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। ये भी पढ़ें: डीडीसीए ने खिलाड़ियों के चयन को लेकर लगे आरोपों को नकारा
29 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला और अपना पहला एकदिवसीय मैच केन्या के खिलाफ खेला था। 38 टेस्ट मैचों में इन्होंने 521 रन बनाए वहीं 51 एकदिवसीय मैचों में इन्होंने 79 रन बनाए। इसके साथ ही साथ गेंदबाजी में इन्होंने 72 विकेट टेस्ट क्रिकेट में व एकदिवसीय क्रिकेट में 47 विकेट लिए। टी-20 क्रिकेट में इन्होंने 4 विकेट भी लिए है। ये भी पढ़ें: क्रिकेटर लक्ष्मीरतन शुक्ला ने लिया संन्यास

TRENDING NOW