• Home
  • News
  • Shaheen Afridi, Abrar Ahmed Climb ODI Bowling Rankings in Latest ICC Update

ICC Rankings: ODI में पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद ने गेंदबाजी रैंकिंग में लगाई छलांग

ICC ने हाल ही में जारी किया ODI रैंकिंग गेंदबाजी में पकिस्तान के अफरीदी और अहमद को हुआ फायदा , वहीं शुभमन को नुकसान हुआ है और रोहित - विराट बल्लेबाजी में टॉप -5 में बरकरार हैं।

Edited By : Sameer Tiwari |Jun 03, 2026, 06:33 PM IST

Published On Jun 03, 2026, 06:33 PM IST

Last UpdatedJun 03, 2026, 06:33 PM IST

ICC ने बुधवार को जारी की ताजा रैंकिंग ODI गेंदबाजी में पाकिस्तान के अबरार अहमद और शाहीन अफरीदी ने छलांग लगाई , बात करे शाहीन की तो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से हुए वनडे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके थे जिससे चार स्थान का उनको फायदा हुआ था. इस समय अफरीदी 13 वे स्थान पर काबिज है. वहीं बात करे अबरार की तो उनको सात पायदान का फायदा हुआ है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से हुए सीरीज में उन्होंने भी 4 विकेट हासिल किए थे. अभी अबरार 4 स्थान पर काबिज है।

बात करे ऑस्ट्रलिया और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही 3 वनडे मैच सीरीज की तो 1-1 से बराबरी पर है. वही बात करे ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज नाथन एलिस की तो बड़ी छलांग लगते हुए 24 स्थान ऊपर 44 नम्बर पर आ गए है. खेले गए वनडे सीरीज में नाथन 6 विकेट हासिल किये थे. बात करे ODI रैंकिंग में नम्बर एक बॉलर की तो अफगानिस्तान के राशिद खान अपना पहला स्थान झंडा गाड़े हुए है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित और विराट किस नम्बर पर ?

बात करे ODI के बल्लेबाजी रैंकिंग की तो ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने 43 और 61 रनो की पारी को खेला जिससे उनको फायदा हुआ अब वह 100 से बढ़कर 78 स्थान पर पहुंच गए हैं, इंग्लैंड के जोस इंग्लिश को 3 स्थान का फायदा हुआ है अब वह तीन स्थान ऊपर 57 नंबर पर है. और कैमरून ग्रीन 5 स्थान ऊपर 63 नम्बर पर है. दो मैचों में लगातार फ्लॉप होने की वजह से सलमान अली आगा को नुकसान हुआ है. वह टॉप 10 से खिसक कर 14 नम्बर पर आ गए है. वहीं बाबर आजम 69 और 16 रनों की पारी के साथ 6 नम्बर पर बरकरार है. बात करे भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की तो वो दूसरे स्थान पर बरकरार है. रोहित शर्मा चौथे और शुभमन गिल पांचवे नंबर पर कायम है. केएल राहुल 9 नंबर पर है। बात करे नम्बर एक बल्लेबाज की तो न्यूज़ीलैंड के डेरिल मिचेल अपना झंडा गाड़े हुए है. भारत को 13 जून से घर पर ही अफगानिस्तान से तीन मैचों की वनडे सीरीज भिड़ना है।

गिल को उठाना पड़ा नुकसान

अगर बात करे टेस्ट की रैंकिंग की तो बल्लेबाजी में रचिन रविंद्र की वजह से गिल को नुकसान उठाना पड़ा है. गिल 10 स्थान पर खिसक गए है. अगले हफ्ते से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में गिल की रैंकिंग में सुधार हमें देखने को मिल सकती है. वही 121 रनों की पारी खेलने वाले रचिन पहली बार टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है. वह इस समय 9 नम्बर पर कायम है. टॉम ब्लंडेल 186 रनों की पारी खेल कर 8 पायदान ऊपर चढ़कर 40 वें पर आ गए है. बात करे आयरलैंड के तेज़ गेंदबाज मार्क एडेयर की तो टेस्ट बॉलर की रैंकिंग में 24 वे स्थान पर वापस आ गए है. नाथन स्मिथ 24 पायदान चढ़कर 59 नम्बर पर चले गए है।

Editor's Pick