- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shaheen Afridi attend edgbeston for watch Day 4 of 1st Ashes test match action video
Ashes 2023: शाहीन अफरीदी को देख अंग्रेजों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, बाजा भी बजाया
श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई पाकिस्तान टीम में शाहीन की लंबे समय बाद वापसी हुई है. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच श्रीलंका में ही पिछले साल जुलाई में खेला था.
Published On Jun 19, 2023, 08:44 PM IST
Last UpdatedJun 19, 2023, 08:44 PM IST
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी स्टेडियम में नजर आए. अफरीदी ने दर्शक के रुप में इस मैच का लुत्फ उठाया. इस दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के फैन्स ने अफरीदी के मैच देखने के अनुभव को और ज्यादा बढ़ा दिया.
दरअसल, शाहीन अफरीदी को स्टेडियम देख इंग्लिश फैंस खुश हो गए और अफरीदी की शान में बाजे से तरह-तरह की धुन बजाई. यही नहीं, शाहीन को देख फैंस इतने खुश नजर आए कि वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाने लगे. इंग्लिश फैंस का प्यार देख शाहीन ने तालियां बजाकर शुक्रिया अदा किया.
Dil Dil Pakistan!
Nice to meet you @iShaheenAfridi, what a legend ❤️ pic.twitter.com/wu2zcRdtnW
— England’s Barmy Army ???????? (@TheBarmyArmy) June 19, 2023
शाहीन अफरीदी इन दिनों इंग्लैंड की T20 ब्लॉस्ट लीग में नॉटिंघम का हिस्सा है और 9 मैचों में अब तक 13 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. शाहीन लंबे समय से चोट से जूझ रहे थे. पिछले साल घुटने में चोट के बाद से ही वह मैदान से दूर थे. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में मैदान पर वापसी की और अपनी टीम लाहौर कलंदर्स को खिताब भी जितवाया.
हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई पाकिस्तान टीम में शाहीन की लंबे समय बाद वापसी हुई है. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच श्रीलंका में ही पिछले साल जुलाई में खेला था.
Shaheen Afridi returns to Test side for Sri Lanka tour
Read more: https://t.co/M5Mzljpb5I#SLvPAK
— PCB Media (@TheRealPCBMedia) June 17, 2023
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (vc & wk), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, सलमान अली आगा , सरफराज अहमद (wk), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और शान मसूद.