वसीम अकरम, वकार यूनिस की तरह ही टेस्ट में अच्छा करना चाहता हूं : शाहीन अफरीदी

युवा तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी को यकीन है कि 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी की तरह पाकिस्तान इंग्लैंड में इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Edited By : India.com Staff |Jun 18, 2020, 09:58 AM IST

Published On Jun 18, 2020, 09:58 AM IST

Last UpdatedJun 18, 2020, 09:58 AM IST

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में वो बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। पाकिस्तान को एक अगस्त से इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

शाहीन ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पत्रकारों से कहा, “इस सीरीज को लेकर हम आशावादी है। हमने 2016 में ड्रॉ खेले थे और फिर उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड में हमारा रिकॉर्ड अच्छा है और परिणाम को लेकर हम सकारात्मक रहेंगे।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाहीन ने पाकिस्तान के लिए अब तक आठ टेस्ट मैचों में 30 विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा, “मेरा ध्यान, टेस्ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने पर है क्योंकि तभी आप एक शानदार गेंदबाज माने जाएंगे, जैसे कि वकार भाई और वसीम भाई थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई विकेट लिए थे और मैं भी अपनी टीम के लिए ऐसा ही करना चाहता हूं।”

खाली स्टेडियम में खेलने में कोई परेशानी नहीं

युवा तेज गेंदबाज ने कहा है कि पाकिस्तान को इंग्लैंड में आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान खाली स्टेडियम में खेलने में कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि वे अपने घरेलू मैच यूएई में खाली स्टेडियम में खेलने के आदी हैं।

शाही ने कहा, ‘‘हमारे लिए खाली स्टेडियम में खेलना कोई नई बात नहीं है क्योंकि हमें यूएई में नाममात्र के दर्शकों के सामने खेलने की आदत है और पिछली पाकिस्तान सुपर लीग में भी हमने कुछ मैच खाली स्टेडियम में खेले। इसलिए माहौल का हम पर असर नहीं पड़ेगा और हमारा लक्ष्य उन लोगों का मनोरंजन करना है जो घर में बैठकर मैच का सीधा प्रसारण देख रहे हैं।’’

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 30 जुलाई से खेला जाएगा जबकि आखिरी टेस्ट 24 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज 29 अगस्त से दो सितंबर तक खेली जाएगी। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि अभी फाइनल शेड्यूल तय नहीं किया है।

Editor's Pick