• Home
  • News
  • Shaheen afridi says After PSL, I don’t think any international match is tough for me

शाहिद आफरीदी के विकेट ने बढ़ाया आत्‍मविश्‍वास : शाहीन आफरीदी

पाकिस्‍तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट झटके।

Edited By : Kamlesh Rai |Jul 06, 2018, 04:51 PM IST

Published On Jul 06, 2018, 04:51 PM IST

Last UpdatedJul 06, 2018, 04:51 PM IST

shaheen afridi साभार Cricket World Cup ट्विटर हैंडल

पाकिस्‍तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी इस वर्ष न्‍यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में पहली बार सुर्खियों में आए। शाहीन वर्ल्‍ड कप के 5 मैचों में कुल 12 विकेट झटककर अपनी टीम की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों रहे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-2nd-t20i-preview-724557″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाहीन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्‍तान की टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पाकिस्‍तान सुपर लीग (पीएसएल) के तीसरे एडिशन में लाहौर कलंदर्स की ओर से खेला था।

पीएसएल में शाहीन ने 7 विकेट लिए थे। शाहीन ने पीएसएल में शाहिद आफरीदी को भी अपना शिकार बनाया था। शाहीद आफरीदी ने शाहीन की पहली ही गेंद को छक्‍के में तब्‍दील कर दिया। लेकिन अगली ही गेंद पर शाहीन ने शाहिद आफरीदी को पवेलियन की राह दिखा दी।

शाहीन ने इस वर्ष अप्रैल में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है। उनका कहना है कि शाहिद आफरीदी का विकेट झटकने के बाद उनका आत्‍मविश्‍वास बढ़ा और उसके बाद उन्‍होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो डॉट कॉम के मुताबिक शाहीन ने कहा, ‘ शाहिद आफरीदी का बहुत नाम है। केवल हमारे देश में नहीं बल्कि वैश्विक स्‍तर पर। उन्‍होंने पीएसएल में मेरी पहली गेंद पर छक्‍का जड़ दिया लेकिन अगली गेंद पर मैंने उन्‍हें आउट कर दिया। उसके बाद मैं बहुत खुश हुआ। पीएसएल के बाद मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए कोई इंटरनेशनल मैच मुश्किल रहा। उसके बाद से मैं आराम से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा हूं।’

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ झटके 3 विकेट

18 साल के शाहीन आफरीदी इस समय जिम्‍बाब्‍वे में टी-20 ट्राई सीरीज खेल रहे हैं। उन्‍होंने गुरुवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 37 रन देकर 3 विकेट लिए थे जिसमें कप्‍तान एरोन फिंच का विकेट भी शामिल था।

 

Editor's Pick