शाहीन अफरीदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीछे छूट गया स्टार गेंदबाज
शाहीन अफरीदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीछे छूट गया स्टार गेंदबाज
शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ गेंद से कहर बरपाया और चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट चटकाए.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 25, 2026 10:38 AM IST
Shaheen Afridi
Shaheen Afridi world Record: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में गेंद से कहर बरपा दिया. शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में चार विकेट चटकाए. इस मैच में शाहीन अफरीदी के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई और उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
अफरीदी ने पारी की पहली ही बॉल पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को पवेलियन भेजा. इसके साथ ही उनके नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बॉल पर विकेट
शाहीन अफरीदी ने टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पहली बॉल पर विकेट चटकाया. शाहीन अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप में पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पाकिस्तान के इकलौते गेंदबाज बन गए हैं.
शाहीन अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ दिया है. टी-20 विश्व कप के पावरप्ले में अब अफरीदी के नाम 18 विकेट हो गए हैं, जबकि रबाडा ने अब तक 16 विकेट निकाले हैं.
पाकिस्तान के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट
शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज भी बने हैं. उनके नाम 135 विकेट हो चुके हैं. उन्होंने हारिस रऊफ (133) को पीछे छोड़ दिया है.
कप्तान हैरी ब्रूक की टी20 अंतरराष्ट्रीय में करियर की सर्वश्रेष्ठ 100 रन की पारी से इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के रोमांचक मैच में पाकिस्तान को पांच गेंद शेष रहते दो विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
शानदार लय में चल रहे साहिबजादा फरहान की 45 गेंद में 63 रन की पारी से पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 164 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था, मगर ब्रूक के पहले शतक से इंग्लैंड ने पांच गेंद शेष रहते आठ विकेट पर 166 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की. हैरी ब्रूक ने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए. इस हार के साथ पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. पाकिस्तान का सुपर 8 में सिर्फ़ एक मैच बचा है, जो 28 फरवरी को श्रीलंका के ख़िलाफ खेला जाना है. पाकिस्तान को क्वालिफ़ाई करने के लिए उसे श्रीलंका के ख़िलाफ अपना आख़िरी मैच जीतना होगा. एक जीत से उनके तीन पॉइंट हो जाएंगे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.