शाहिद आफरीदी ने संजय मांजरेेकर के इस बयान पर जताई सहमति

दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा दौरे पर टेस्‍ट सीरीज में पाक की बल्‍लेबाजी लगातार फ्लॉप हो रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 13, 2019, 05:32 PM IST

Published On Jan 13, 2019, 05:32 PM IST

Last UpdatedJan 13, 2019, 05:32 PM IST

shahid afridi © Getty Images (file image)

पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद आफरीदी ने भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे संजय मांजरेकर के उस बयान पर सहमति जताई है कि पाकिस्‍तान ए टीम को अधिक से अधिक विदेशी दौरों पर भेजना चाहिए।

पढ़ें: गौतम ने खोला राज, मैदान पर इस बात की चिंता में आते थे ‘गंभीर’ लुक में नजर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्‍तान की टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेल रही है जहां उसकी हालत बेहद खराब है। तीन मैचों की सीरीज में पाक टीम 0-2 से पीछे है। तीसरे और अंतिम टेस्‍ट मैच में भी पाकिस्‍तान की स्थिति ठीक नहीं है।

पढ़ें: डेब्यू मैच में सच साबित हुआ जेसन बेहरेन्डॉर्फ का मजाक

पिछले कुछ समय पहले पाक टीम रैंकिंग में नंबर वन थी। लेकिन हाल में उसकी स्थिति अपने घर में भी अच्‍छी नहीं रही है। न्‍यूजीलैंड ने पाक को उसी के घर में मात देकर टेस्‍ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी।

पाक की बल्‍लेबाजी लगातार फ्लॉप हो रही है। मिस्‍बाह उल हक और यूनिस खान के संन्‍यास के बाद से पाक टीम लगातार संघर्ष कर रही है। दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा दौरे पर पाक टीम किसी भी पारी में 200 का आंकड़ा छूने में असफल रही है।

पाकिस्‍तान की खराब बल्‍लेबाजी को देख मांजरेकर ने सलाह दी कि पाकिस्‍तान ए टीम को ज्‍यादा से ज्‍यादा विदेशी दौरों पर भेजना चाहिए ताकि अच्‍छे क्रिकेटर निकल कर आ सकें और उन्‍हें विदेश में खेलने का अनुभव मिल सके।

Editor's Pick