'वह तभी कुछ बोलता है जब कोई उसे बेवजह उंगली करता है', विराट-नवीन विवाद में कूदे शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच हुए विवाद में कूद पड़े हैं. उन्होंने अपने बयान से नवीन का समर्थन किया है.

Edited By : Cricket Country Staff |May 03, 2023, 06:54 PM IST

Published On May 03, 2023, 06:54 PM IST

Last UpdatedMay 03, 2023, 06:54 PM IST

afridi-naveen

शाहिद अफरीदी उतरे नवीन उल के सपॉर्ट में

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच जबर्दस्त बहस देखने को मिली. 1 मई, सोमवार को हुए मुकाबले में दोनों के बीच बात बहुत आगे बढ़ गई. इससे पहले कोहली और अफगानिस्तान के पेसर नवीन-उल-हक के बीच भी बहस हुई थी. लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम, इकाना पर कोहली और नवीन ने मैच के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए भी काफी बहस की थी.

इस पूरे प्रकरण पर कई भारतीय क्रिकेटर्स ने अपनी राय दी थी. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी कूद गए हैं. अफरीदी ने नवीन-उल-हक के समर्थन में अपनी बात की है. उन्होंने विराट और नवीन की लड़ाई पर खुलकर अपनी बात कही है. उन्होंने कहा है कि नवीन तभी प्रतिक्रिया देता है जब उसे गैरजरूरी तौर पर उकसाया जाता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट पाकिस्तान की खबर के मुताबिक, ‘नवीन तभी रिऐक्ट करता है जब कोई उसे जबर्दस्ती छेड़ता है. मैंने उसे अकसर गेंदबाजी करते हुए देखा है अगर उसकी बोलिंग पर बहुत रन भी पड़ रहे हों तो भी किसी के साथ लड़ाई की शुरुआत नहीं करता है. मैं ऐसा कोई मौका याद नहीं कर पा रहा हूं जहां मैंने उसे इतना गुस्से में देखा हो.’

अफरीदी ने यह भी कहा कि तेज गेंदबाजों में आक्रामक रवैया सामान्य बात है और हर टीम में ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिनमें यह आदत होती है.

उन्होंने आगे कहा, ‘हर टीम में कुछ आक्रामक खिलाड़ी होते हैं, हमारे पास भी होते थे, यह सामान्य सी बात है. ऐसा होता है. तेज गेंदबाजों को जानबूझकर ऐसा करना पसंद होता है.’

इस बहस के बाद नवीन उल हक, विराट कोहली और गौतम गंभीर पर बीसीसीआई ने कड़ा ऐक्शन लिया. इन्हें आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया. विराट और गंभीर पर उनकी मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया गया.

Editor's Pick