- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shahid Afridi controversial statement on Kashmir
शाहिद अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर फिर उगला जहर, कहा- पाक सेना का समर्थन करें लोग, नहीं तो..
शाहिद अफरीदी ने इससे पहले कश्मीर मुद्दे पर सवाल उठाए हैं, अफरीदी ने सेना का साथ देने के लिए लोगों से अपील की है.
Published On May 18, 2023, 09:17 PM IST
Last UpdatedMay 18, 2023, 09:17 PM IST
Shahid Afridi
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर फिर जहर उगला है. शाहिद आफरीदी ने लोगों से पाकिस्तान की सेना का समर्थन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने देश के लिए बड़ी कुर्बानी दी है, यह बात सियासतदानों को समझना होगा.
शाहिद अफरीदी ने स्थानीय न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान की हालत को देखते हुए हमारे बच्चे सवाल पूछते हैं कि पापा हमारे देश में क्या हो रहा है. उन्होंने कहा कि हम कब तक आपस में लड़ते रहेंगे, हम खुद इस मुल्क़ के दुश्मन हैं. पाकिस्तान की सेना ने देश के लिए बड़ी कुर्बानी दी है, यह बात मुल्क के राजनीतिक लोगों को समझने की जरुरत है.
कश्मीरियों से पूछे, आजादी क्या होती है ?
अफरीदी ने कहा कि फलस्तीनियों और कश्मीरियों से पूछो, आजादी क्या होती है. हमें हमनी फौज को सपोर्ट करना है, हम अपने बच्चों दंगे, फसाद जैसे हालात नहीं दिखाने चाहिए, हमें तरक्की और कामयाबी की तरफ सफर को आगे लेकर चलना है.
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान:
यह पहला मौका नहीं है जब शाहिद अफरीदी ने इस तरह का बयान दिया है, वह पहले भी पीएम मोदी की आलोचना कर चुके हैं. साल 2022 में उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि भारत मानवाधिकार हनन के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज को दबा रहा है, उन्होंने यासीन मलिक का समर्थन किया था.