add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Shoaib Malik और मोहम्मद हफीज को मिले T20 World Cup में मौका: Shahid Afridi

शाहिद अफरीदी ने नए पीसीबी चीफ रमीज राजा से की है यह अपील. इसके साथ ही कहा...

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - August 28, 2021 4:48 PM IST

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा (Ramiz Raja) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का अध्यक्ष पद संभाल लिया है. अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों और फैन्स को उनसे पाकिस्तानी क्रिकेट में क्रांतिकारी परिवर्तनों की उम्मीद है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने भी उनसे अपनी अपेक्षाएं जाहिर कर दी हैं. अफरीदी ने कहा कि फिलहाल वह पीसीबी के नए प्रशासन से चाहते हैं कि मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) और शोएब मलिक (Shaoabi Malik) को आगामी टी20 वर्ल्ड कप टीम में मौका मिलना चाहिए.

अफरीदी रमीज राजा के पीसीबी अध्यक्ष बनने के बाद अपने देश की मीडिया से मुखातिब हो रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा की तरह कोई क्षमतावान व्यक्ति ही होना चाहिए लेकिन उनका मुख्य निर्णय ये होने चाहिए कि वे पीसीबी में सही लोगों को लेकर आएं, जिनका इरादा इस देश और पीसीबी के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करने का हो. इसके लिए उन्हें प्रोफेशनल्स लोगों को लाने की जरूरत होगी.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

41 वर्षीय अफरीदी ने कहा, ‘वे ही लोग पीसीबी जैसे संस्थान को चला सकते हैं, जब मेरिट के आधार पर लोगों की नियुक्ति हो सके. ऐसे लोगों को लाकर ही पीसीबी को ऊंचाई पर ले जाया जा सकता है. हमारे पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उन्हें तराशने की जरूरत है.’

TRENDING NOW

इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘जब चयन की बात आती है तो यहां कई सारे बदलाव की जरूरत है. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक जैसे महान खिलाड़ियों ने अतीत में शानदार योगदान दिया है. उन्हें आगामी वर्ल्ड कप टीम में मौका मिलना ही चाहिए. यह इन दोनों खिलाड़ियों का आखिरी वर्ल्ड कप भी हो सकता है.’

अफरीदी ने कहा, ‘इससे पहले हमने कई युवा खिलाड़ियों को टी20 टीम में मौका दिया है. हमें उनसे काफी सारी उम्मीदें हैं लेकिन वह इस पर खरे नहीं उतर पाए हैं. तो शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज के लिए यह आखिरी वर्ल्ड होगा, तो इस बार उनको मौका दे देना चाहिए. पाकिस्तान को भी उनकी जरूरत है.’