×

टी20 विश्व कप में भारत को हराएगा पाकिस्तान: शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान टीम को विश्व कप में भारत के खिलाफ एक भी जीत नसीब नहीं हुई है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 18, 2015 1:23 PM IST

शाहिद अफरीदी © Getty Images
शाहिद अफरीदी © Getty Images

कराची। पाकिस्तान टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने गुरुवार को कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि आगामी टी20 विश्व कप में उनकी टीम पाकिस्तान भारत को हराते हुए एक बार फिर से सात सालों बाद टी20 विश्व कप में विजय हासिल करेगी। 2009 टी20 विश्व कप की चैंपियन पाकिस्तान को अगले साल भारत में खेले जाने वाले विश्व कप में ग्रुप 2 में रखा गया है। टी20 विश्व कप 8 मार्च से 2 अप्रैल 2015 तक खेला जाएगा। इस ग्रुप में भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हैं। पाकिस्तान का दूसरा मैच भारत के खिलाफ है। भारत के खिलाफ उन्हें विश्व कप और टी20 विश्व कप में अभी तक सफलता नहीं मिली है। अफरीदी ने कहा, ” यह विश्व कप वास्तव में हमारे लिए एक चुनौती होगी, लेकिन इन चुनौतियों से पार पाते हुए हम भारत को हराएंगे और खिताब जीतेंगे। ये भी पढ़ें: ब्रेंडन मैक्कुलम ने तोड़ा एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड

2007 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान भारत के हाथों टूर्नामेंट के पहले व फाइनल दोनों मैचो में हारी थी। इसके बाद दो अन्य टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। वहीं 6 आईसीसी विश्व कप में जब भी उन्होंने भारत का सामना किया उन्हें मुंह की खानी पड़ी। इस संबंध में बात करते हुए अफरीदी ने कहा, “मैं इतिहास में नहीं रहना चाहता, भारत के खिलाफ मैच में जो भी गलती हम करते हैं हमें उन्हें सुधारने की जरूरत है।” पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान की फॉर्म ज्यादा बढ़िया नहीं रही है। पिछले महीनें इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान को टी20 सीरीज में 3-0 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ये भी पढ़ें: गावस्कर जैसा बल्लेबाज बनना चाहता था- सुंदर पिचाई

TRENDING NOW

इसके बाद से पाकिस्तान टीम विश्व टी20 रैकिंग में छठवें स्थान पर आ गई है। इस संबंध में अफरीदी ने कहा, “हमने तीनों मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन इसी बीच स्कूल के लड़कों सरीखी गलतियां की जिसके कारण हम कम अंतर से तीनों मैच हार गए।” अगले महीने पाकिस्तान, न्यूजीलैंड दौरे पर 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। उससे लौटने के बाद बांग्लादेश में आयोजित किए जाने वाले एशिया कप टी20 में सम्मिलित होगी। अफरीदी ने कहा, “हमें विश्व टी20 के पहले बहुत मैच खेलने हैं और इस दौरान हम अपने आपको पूरी तरह से निखारना चाहेंगे। भी पढ़ें: सीरीज में वापसी करेगी वेस्टइंडीज- डैरेन सैमी