×

वीडियो: अगर क्रिकेटर ना होते तो आर्मी में होते शाहिद अफरीदी

शाहिफ अफरीदी अगले कुछ दिनों में शुरू हो रही पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसएल) में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शाहिद इस टूर्नामेंट में पेशावर ज़ालमी के कप्तान नियुक्त किए गए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 3, 2016 2:36 PM IST

शाहिद अफरीदी  © AFP
शाहिद अफरीदी © AFP

पाकिस्तान के हरफनमौला क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पिछले कुछ दशकों में पाकिस्तान क्रिकेट में जितना अपना नाम किया है शायद ही किसी अन्य ऑलराउंडर क्रिकेटर ने किया होगा। वह शायद इमरान खान के बाद पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। अब वह अगले कुछ दिनों में शुरू हो रही पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसएल) में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शाहिद इस टूर्नामेंट में पेशावर ज़ालमी के कप्तान नियुक्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अफरीदी ने अपना अंतिम वनडे मार्च 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में खेला था। बहरहाल वह पाकिस्तान की ओर टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। ये भी पढ़ें: पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 159 रनों से हराया

TRENDING NOW

हाल ही में एक वीडियो यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया गया है जिसमें शाहिद अफरीदी का साक्षात्कार दिखाया गया है। साक्षात्कार में अफरीदी से कई सवाल पूछे गए जिनका उन्होंने बड़ी विनम्रता से जवाब दिया। अफरीदी ने बताया कि वह अपने क्रिकेट दिनों के दौरान क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेले। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अगर वह क्रिकेटर नहीं होते तो वह आर्मी में शामिल हो जाते। अफरीदी के साथ इस दौरान उनकी खूबसूरत बेटी भी थी। अफरीदी पेशावर ज़ालमी टीम की अगुआई करेंगे जिनमें कई बड़े नाम डेरेन सैमी, मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज, कामरान अकमल, और तमीम अकबाल शामिल हैं। टूर्नामेंट 4 फरवरी को शुरू होगा और पेशावर ज़ालमी अपना पहला मैच 5 फरवरी को खेलेगी।