• Home
  • News
  • Shahid Afridi: Indian players should play in T20 leagues other than the IPL

भारत को IPL के अलावा अन्‍य लीग में भी खेलना चाहिए: शाहिद अफरीदी

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके शाहिद अफरीदी 14 टी-20 लीग में हिस्‍सा ले चुके हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 17, 2018, 06:45 PM IST

Published On Oct 17, 2018, 06:45 PM IST

Last UpdatedOct 17, 2018, 06:45 PM IST

Shahid Afridi @ APL

Shahid Afridi © APL

पाकिस्‍तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इन दिनों यूएई में अफगानिस्‍तान प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल के अलावा अन्‍य किसी देश की लीग में नहीं खेलते हैं। शाहिद अफरीदी का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को अन्‍य देशों की क्रिकेट लीग में भी खेलना चाहिए।

गल्‍फ न्‍यूज से बातचीत के दौरान अफरीदी ने कहा, “अगर भारतीय खिलाड़ी अन्‍य देशों की लीग में भी खेलेंगे तो इससे लीग का आयोजन करने वाले देश में क्रिकेट का स्‍तर सुधारने में मदद मिलेगी।” जहां एक और दुनिया भर में टी-20 क्रिकेट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई ने अपने देश के खिलाड़ियों पर विदेशी टी-20 लीग में खेलने पर रोक लगा रखी है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाहिद अफरीदी अफगानिस्‍तान प्रीमियर लीग में पक्तिया पैंथर्स की तरफ से खेल रहे हैं। उन्‍होंने कहा, “दूसरे देशों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भारत को अपने खिलाड़ियों को विदेशी लीग में भी खेलने की इजाजत देनी चाहिए।” कुछ साल पहले बीसीसीआई ने यूसुफ पठान को हांगकांग सिक्सिस में खेलने की इजाजत दी थी। अन्‍य खिलाड़ियों की तरफ से भी इसी प्रकार के आवेदन करने के बाद पठान को अगली बार इस लीग में खेलने की इजाजत नहीं दी गई थी। वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके शाहिद अफरीदी 14 टी-20 लीग में हिस्‍सा ले चुके हैं। इसके अलावा अफरीदी इंग्लिश काउंटी भी खेल चुके हैं।

टीम इंडिया को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 21 अक्‍टूबर से करनी है। जिसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। नवंबर के अंत में भारतीय टीम को ऑस्‍ट्रेलिया दौरे की शुरुआत करनी है।