add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

शाहिद अफरीदी ने याद की 17 साल पुरानी वह शर्मनाक घटना, शोएब मलिक की भूमिका भी बताई

शाहिद अफरीदी की उस घटना को 17 साल बीत गए हैं. तब उन्होंने फैसलाबाद में पिच खराब की थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - September 22, 2022 11:23 AM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) मैदान पर न सिर्फ अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते थे बल्कि करियर के दौरान कई विवाद भी उनके साथ रहे. अफरीदी एक धमाकेदार बल्लेबाज थे जिन्होंने अपने वनडे करियर के सिर्फ दूसरे ही मैच में 37 गेंद पर शतक लगाकर इतिहास रच दिया था. अफरीदी का वनडे इंटरनैशनल (Fastest Century in ODI Record) में यह सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड 17 साल तक कायम रहा. श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 1996 में यह रिकॉर्ड बनाया था. करियर के अगले चरण में अफरीदी बल्ले से ज्यादा गेंद से कमाल करने लग गए. वह टीम के अहम लेग स्पिनर के तौर पर खेलने लगे. वनडे इंटरनैशनल में अफरीदी के नाम 395 विकेट हैं और टी20 इंटरनैशनल में उन्होंने 98 विकेट लिए.

अफरीदी के करियर के विवादों की बात करें तो साल 2005 में उन्हें एक टेस्ट और दो वनडे इंटरनैशनल मैचों के लिए बैन कर दिया गया था. अफरीदी ने पिच को जानबूझकर खराब किया था. इसकी सजा के तौर पर ही पूर्व कप्तान पर यह बैन लगाया गया था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फैसलाबाद में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान अपने जूतों से पिच को खराब किया था. इस शर्मनाक घटना के 17 साल बाद इस पूर्व ऑलराउंडर ने न सिर्फ उस लम्हे को याद किया बल्कि उससे जुड़ी पूरी कहानी भी बताई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अफरीदी ने बताया कि उन्होंने गैस सिलेंडर में हुए धमाके से मची हलचल का फायदा उठाकर पिच को नुकसान पहुंचाया और साथ ही उस वक्त पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक के साथ हुई अपनी बातचीत का भी जिक्र किया.

अफरीदी ने कहा, ‘यह एक अच्छी सीरीज थी. यह टेस्ट मैच फैसलाबाद में हो रहा था. इस टेस्ट मैच में गेंद न तो टर्न हो रही थी और न ही सीम या स्विंग हो रही थी. यह मैच काफी बोरिंग हो रहा था. मैं अपनी पूरी ताकत लगा रहा था लेकिन कुछ नहीं हो रहा था. लेकिन तभी एक गैस सिलेंडर फटा और हर किसी का ध्यान उस ओर चला गया. मैंने मलिक से कहा, ‘मेरा दिल चाह रहा है कि मैं इधर पैच बना दूं. बॉल तो टर्न हो!”

अफरीदी ने समां टीवी के साथ बातचीत में आगे बताया, ‘शोएब मलिक ने कहा- कर दे. कोई नहीं देख रहा. तो मैंने कर दिया और फिर जो हुआ वह इतिहास है.’ इसके बाद अफरीदी हंसने लगे.

अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले. मलिक हालांकि ऐक्टिव क्रिकेटर रहे लेकिन अभी वह पाकिस्तानी टीम से बाहर हैं. उन्होंने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर 2021 में खेला था.