विराट कोहली की 'दरियादिली' के बाद शाहिद अफरीदी ने बांधे उनकी तारीफों के पुल

शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की

Edited By : Manoj Shukla |Aug 02, 2017, 11:27 AM IST

Published On Aug 02, 2017, 11:27 AM IST

Last UpdatedAug 02, 2017, 11:27 AM IST

विराट कोहली और शाहिद अफरीदी © AFP
विराट कोहली और शाहिद अफरीदी © AFP

पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का शुक्रिया अदा किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर अफरीदी ने लिखा, ”एएसए फाउंडेशन का समर्थन और सपोर्ट के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आप जैसे दोस्त और समर्थकों के साथ से ही हर किसी की उम्मीदें जिंदा हैं।” आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कुछ समय पहले शाहिद अफरीदी की चैरिटी फाउंडेशन को अपना साइन किया हुआ बल्ला भेंट किया था। जिसके बाद अफरीदी ने उनका शुक्रिया अदा किया है। ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के इन 2 खिलाड़ियों पर लगेगा आजीवन प्रतिबंध?


अफरीदी के ट्वीट के बाद कप्तान कोहली भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने अपने अकाउंट पर लिखा, ”आपका स्वागत है शाहिद भाई। आपको और आपके फाउंडेशन को मेरी तरफ से ढेरों बधाई।” साफ है भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही क्रिकेट ना खेला जा रहा है लेकिन खिलाड़ियों के बीच रिश्ते जरूर अच्छे नजर आ रहे हैं। दोनों देशों के बीच तवान के कारण भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज बंद हैं और दोनों देश सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 2 मुकाबले खेले गए थे। पहले लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया था लेकिन फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया था।

भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका के दौरे पर है। श्रीलंका में भारतीय टीम को 3 टेस्ट, 5 वनडे और 1 टी20I मैच खेलना है। दोनों देशों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हरा दिया था। इस जीत के साथ ही 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार से खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत लेगी तो वो सीरीज को अपने नाम कर लेगी।

Editor's Pick