add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

शाहिद अफरीदी ने भारतीय खिलाड़ियों को लेकर दिया ये बयान

अफरीदी ने कहा, हमे पीएसएल के लिए भारतीय खिलाड़ियों को करना चाहिए आमंत्रित

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 23, 2018 3:58 PM IST

शाहिद अफरीदी भले ही अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास ले चुके हो, लेकिन वो अब भी पाकिस्‍तान सुपर लीग के मैचों में खूब धमाल मचा रहे हैं। आज भी पाकिस्‍तान के खेल प्रेमी अफरीदी की तुफानी इंनिंग्‍स को पहले की तरह ही इंज्‍वाय करते हैं। अफरीदी के भारत के खिलाड़ियों के साथ बेहद अच्‍छे रिश्‍ते हैं। भारत में उनकी कई दोस्‍त हैं। उन्‍होंने हाल ही में कहा कि पीएसएल में दुनिया भर के खिलाड़ी खेलते हैं। ऐसे में हमे भारत के खिलाड़ियों को भी पीएसएल में खेलने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/on-this-day-march-23-india-defeated-bangladesh-in-the-last-ball-thriller-in-icc-world-t20-2016-694956″][/link-to-post]

शाहिद अफरीदी ने कहा, “मुझे पता है कि भारतीय खिलाड़ियों का बीसीसीआई के साथ अनुबंध उन्‍हें किसी विदेशी टी-20 लीग में खेलने की इजाजत नहीं देता है। पर हम फिर भी उन्‍हें पीएसएल में देखने की उम्‍मीद करते हैं।” अफरीदी ने कहा,” हमे कम से कम भारतीय खिलाड़ियों को पीएसएल में खेलने के लिए आमंत्रित जरूर करना चाहिए। वो आईपीएल खेलते हैं। पीएसएल में खेलना उनके लिए अच्‍छा अनुभव होगा। अगले पीएसएल सीजन के लिए हमे भारतीय खिलाड़ियों को आमंत्रित करना चाहिए।”

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि आईपीएल की तर्ज पर ही पीएसएल को भी पाकिस्‍तान में खूब पंसद किया जा रहा है। पीएसएल का आयोजन दुबई में किया जा रहा है। पाकिस्‍तान में आतंकी खतरे को देखते हुए इसे दुबई में कराने का निर्णय लिया गया था। हालांकि दुबई में मैच के दौरान खाली पड़े स्‍टेडियमों के कारण भी पाकिस्‍तान की खूब किरकिरी हुई। इस लीग में कई विदेशी खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। बुधवार को खेले गए पीएसएल के मैच में एक अनोखा नजारा भी देखने को मिला। बारिश के कारण गीले हो चुके स्‍टेडियम को सुखाने के लिए मिलिट्री के दो हेलीकॉप्‍टरों की मदद ली गई।