×

अबु धाबी टी10 लीग में कलंदर्स के लिए खेलेंगे शाहिद अफरीदी

कलंदर्स और बंगाल टाइगर्स पहली बार टी10 लीग में कदम रख रही हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - September 23, 2019 3:09 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी इस साल टी-10 लीग में नई टीम कलंदर्स के लिए खेलेंगे। वो टीम के आइकन खिलाड़ी होंगे। कलंदर्स और बंगाल टाइगर्स पहली बार इस लीग में कदम रख रही हैं।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अफरीदी के हवाले से लिखा है, “मैंने जब से ये सुना है कि ये लीग अबु धाबी में हो रही है तब से मैं टी-10 का हिस्सा बन बेहद खुश हूं।”

उन्होंने कहा, “टी-10 के पहले दो सीजन शारजाह में हुए थे और अब यह अबु धाबी में हो रहे हैं। हम खेल के इस छोटे प्रारुप में दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करने की कोशिश करेंगे।”

क्रिस ग्रीन के 4-विकेट हॉल-ब्रैंडन किंग के अर्धशतक के दम पर वॉरियर्स ने ट्राइडेंट्स को हराया

उन्होंने कहा, “टी-10 एक अलग तरह का फॉर्मेट है जहां बल्लेबाज को शुरुआत से ही मारना पड़ता है।”

अबु धाबी में होने वाली ये लीग 14 नवंबर से शुरू होगी।