ICC ने जारी किया वर्ल्ड कप का प्रोमो, शाहरुख खान भी आए नजर

वर्ल्ड कप प्रोमो में इयोन मोर्गन, जोंटी रोड्स, मुरलीधरन और जेमिमा रोड्रिगेज को भी फैंस के साथ वर्ल्ड कप के जश्न में झूमते देखा जा सकता है.

Edited By : Vanson Soral |Jul 20, 2023, 02:50 PM IST

Published On Jul 20, 2023, 02:50 PM IST

Last UpdatedJul 20, 2023, 02:50 PM IST

ICC Men's Cricket World Cup-Sharukh Khan

PIC CREDIT- ICC

ICC World Cup 2023: ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के आगाज में अब 77 दिन बाकी हैं और ऐसे में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ICC ने टूर्नामेंट का प्रोमो जारी किया है. इस प्रोमो में क्रिकेटर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को भी जगह दी गई है. शाहरुख ने प्रोमो में अपनी आवाज दी है.

प्रोमो में नजर आए सितारे

वर्ल्ड कप प्रोमो में दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन, जोंटी रोड्स, जेपी डुमिनी, शुभमन गिल, मुथैया मुरलीधरन और जेमिमा रोड्रिगेज को भी फैंस के साथ वर्ल्ड कप के जश्न में झूमते देखा जा सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्रोमो में खिलाड़ियों और फैंस द्वारा सामूहिक रूप से अनुभव की गई सच्ची भावनाओं को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें 9 ‘नवरस’ भावनाओं – पीड़ा, बहादुरी, महिमा, खुशी, जुनून, शक्ति, गौरव, सम्मान और आश्चर्य शामिल हैं.

वर्ल्ड कप का 5 अक्टूबर से आगाज

ICC वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होना है और फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन भारत की धरती पर हो रहा हैं, ऐसे में टीम इंडिया के फैंस 10 साल के ICC खिताब के सूखे के खत्म होने की उम्मीद लगा रहे हैं.

बता दें, टीम इंडिया ने 2013 के बाद से एक भी ICC खिताब अपने नाम नहीं किया है. भारत ने आखिरी बार 50 ओवर का वर्ल्ड कप अपने ही घर में साल 2011 में धोनी की कप्तानी में जीता था. इसके बाद 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था जो टीम इंडिया का आखिरी ICC खिताब था.

Editor's Pick