शाहरुख खान को कीरोन पोलार्ड नहीं हार्दिक पांड्या की तरह बनने की ख्वाहिश रखनी चाहिए : स्कॉट स्टायरिस

तमिलनाडु के शाहरुख खान इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

Edited By : India.com Staff |Apr 30, 2021, 05:31 PM IST

Published On Apr 30, 2021, 05:31 PM IST

Last UpdatedApr 30, 2021, 05:31 PM IST

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन की नीलामी के दौरान पंजाब किंग्स (Punab Kings) में शामिल हुए शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपने प्रदर्शन से कई पूर्व दिग्गजों को प्रभावित किया है। उन्हीं में से एक हैं न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टायरिस (Scott Styris), जिनका मानना है कि फ्रेंचाइजी को इस युवा खिलाड़ी पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उसके कंधो पर काफी दबाव है। उसके खेलने दें और आगे बढ़ने दे। लोग अलग अलग गति से प्रदर्शन करते हैं। उसे एक भरोसेमंद फिनिशर बनने में दो-तीन-चार सीजन लग सकते हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय घरेलू सर्किट में शाहरुख की तुलना विंडीज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड से की जाती है लेकिन साइरिस के मुताबिक तमिलनाडु के इस खिलाड़ी को भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तरह बनना की चाहत रखनी चाहिए।

पूर्व कीवी क्रिकेटर ने कहा, “मैं किसी की तुलना कीरोन पोलार्ड से नहीं करना चाहूंगा, वो 6 फुट 5 इंच का है। शाहरुख भी लंबा-चौड़ा है। शायद उसे हार्दिक पांड्या की तरह बनने की कोशिश करनी चाहिए। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में कमेंट्री करते समय मैंने उसे करीब से खेलते देखा है और वो ताकतवर हिटर है।”

उन्होंने कहा, “मैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए उसे वैसा ही प्रदर्शन करते देख खुश था और उसी के दम पर उसने अपनी जगह बनाई है। डॉमिनिक कॉर्क ने हाल ही में खिलाड़ियों के विकसित होने और भारत आने के बारे में बात की थी। इस तरह की लोकल लीग यही काम करती हैं, उन्हें टीवी पर दिखाकर हम खिलाड़ियों पर दबाव डालते हैं। फिर वो प्रथम श्रेणी क्रिकेट टीम में जगह बनाने की कोशिश करते हैं, और उसके बाद राष्ट्रीय टीम में।”

स्टायरिस ने आगे कहा, “इसलिए, शाहरुख खान, को बाकी अनकैप्ड खिलाड़ियों की तरह खेलने दें, अपना खेल विकसित करने दें, बड़े खिलाड़ियों से सीखने दें और फिर देखें कि क्या होता है। आप नहीं जानते कि नतीजा क्या होगा।”

Editor's Pick