पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से माफी मांगने को कहा, वजह है बड़ी

पीसीबी अध्यक्ष शहरयान खान ने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने के लिए एसीबी को बोर्ड से माफी मांगनी पड़ेगी।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 30, 2017, 12:28 PM IST

Published On Jul 30, 2017, 12:28 PM IST

Last UpdatedJul 30, 2017, 12:28 PM IST

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम © Getty Images
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम © Getty Images

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ कहा है कि वह अफगानिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को तभी राजी होगा जब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनसे सार्वजनिक तौर पर मांफी मांगेगा। दरअसल इन दोनों टीमो को जुलाई-अगस्त में टी20 सीरीज खेलनी थी लेकिन मई के अंत में अफगानिस्तान में हुए बम धमाके के बाद एसीबी ने अपना मन बदल लिया। 31 मई को हुए इस धमाके में कुल 80 लोगों की जान गई थी। जिसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान को आतंकवाद का घर बताते हुए इस सीरीज को रद्द कर दिया था।

एसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि, “मैत्रीपूर्ण मैचों और आपसी रिश्तो का कोई समझौता एक ऐसे देश के लिए मान्य नहीं है जहां आतंकवादियों को पनाह दी जाती है।” इस मामलें पर पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान ने आज बयान दिया कि, “एसीबी के चेयरमैन एक दिन मुझसे मिले, उस समय वह दोनों देशों के आपसी रिश्तों को लेकर काफी सकारात्मक थे लेकिन अगले ही दिन उन्होंने पाकिस्तान को लेकर इस तरह का राजनैतिक बयान दे दिया। इसलिए अब हमारा उनसे कोई संबंध नहीं है। हालांकि बाद में उन्होंने इस फैसले को लेकर पछतावा जताया था और निजी रूप से माफी भी मांगी थी लेकिन बोर्ड बिना सार्वजनिक माफी के उनके साथ क्रिकेट नहीं खेलेगा।” [ये भी पढ़ें: आईसीसी में बीसीसीआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगा पीसीबी]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एसीबी के पाकिस्तान के साथ सभी संबंध तोड़ने के बाद पीसीबी ने अफगान बोर्ड पर कई आरोप लगाए थे। हालांकि लगता है कि अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर अपना रुख नर्म किया है। खान के इस बयान पर एसीबी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Editor's Pick