Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 19, 2026 3:50 PM IST

कप्तान शाई होप के अर्धशतक (75) के बाद तेज गेंदबाज शामार जोसेफ के चार विकेट और चार कैच की मदद से वेस्टइंडीज ने गुरुवार को इटली को 42 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 विश्व कप के ग्रुप सी में टॉप का पोजिशन बरकरार रखा. वेस्टइंडीज की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार यह चौथी जीत है.
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज इस मैच में इटली के स्पिनरों के सामने खुलकर नहीं खेल पाए हालांकि शाई होप (46 गेंद पर 75 रन) ने संघर्ष किया, जिससे वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए. इटली की टीम इसके जवाब में 18 ओवर में 123 रन पर आउट हो गई. वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज 30 रन की संख्या तक नहीं पहुंच पाया.
वेस्टइंडीज की तरफ से शामार जोसेफ ने 30 रन देकर चार विकेट लिए. उन्होंने चार कैच भी लपके और इस तरह से वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक मैच में चार विकेट और चार कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
वेस्टइंडीज की टीम सुपर आठ में पहले ही पहुंच चुकी है,जहां उसका सामना भारत,साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे से होगा. इटली ने चार मैच में एक जीत के साथ अपने अभियान का समापन किया. ग्रुप सी से सुपर आठ में जगह बनाने वाली वेस्टइंडीज के अलावा दूसरी टीम इंग्लैंड है.
इटली की टीम ने इस मैच में गेंदबाजी का फैसला लिया था. कोलकाता के इडेन गार्डन्स में पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल थी लेकिन इटली के स्पिनरों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. इटली के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अली हसन के अपनी पहली गेंद पर ब्रैंडन किंग (04) को आउट किया। लेकिन नेपाल के खिलाफ नाबाद 61 रन बनाने वाले शाई होप ने तेज गेंदबाज थॉमस ड्रेका को निशाना बनाकर जवाबी हमला किया, उन्होंने इसके बाद हसन पर दो चौके और स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा, हालांकि ड्रेका ने पलटवार करते हुए शानदार फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर (01) को आते ही पवेलियन की राह दिखा दी.
होप ने सहजता से बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन रोस्टन चेज़ की धीमी पारी ने उनकी लय को बिगाड़ दिया, इसका वेस्टइंडीज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। होप ने भले ही कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन चेज स्ट्राइक रोटेट करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे और डीप स्क्वायर लेग में कैच देकर पवेलियन लौटे, इसके बाद रोवमैन पॉवेल (09) भी जल्दी आउट हो गए. अनुभवी ऑफ स्पिनर मैनेंटी और श्रीलंका मूल के लेग स्पिनर कालुगामगे ने इटली के पक्ष में पासा पलट दिया.
मैनेंटी ने लगातार ओवरों में विकेट लिए जिसमें पॉवेल का अहम विकेट भी शामिल था, जबकि कालुगामगे ने होप को अंदर आती गेंद पर बोल्ड किया, उन्होंने इसके बाद जेसन होल्डर (09) को भी आउट करके वेस्टइंडीज को संकट में डाल दिया. अगर ग्रांट स्टीवर्ट ने 19वें ओवर में 19 रन नहीं लुटाए होते तो वेस्टइंडीज की स्थिति और भी खराब हो सकती थी. इटली की तरफ से बेन मनेंटी (37 रन देकर दो) और कृशान कालुगामगे (25 रन देकर दो) ने दो दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज को अंतिम ओवरों में रोके रखा.
इटली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावर प्ले में तीन विकेट पर 37 रन बनाए. एंथनी मोस्का (19) ने अकिल हुसैन पर दो छक्के लगाए लेकिन हुसैन ने इसी ओवर में उन्हें पवेलियन भेज दिया. फोर्डे ने पहले जस्टिन मोस्का (02)और फिर सैयद नकवी (06) को आउट करके इटली को संकट में डाल दिया. जेजे स्मट्स (27 गेंद पर 24) ने क्रीज पर बने रहने को प्राथमिकता दी लेकिन कप्तान हैरी मैनेंटी (08) के आउट होने से उन पर दबाव बन गया, स्मट्स ने जोसेफ पर लगातार दो चौके लगाने के बाद गुडाकेश मोती (24 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर स्वीप करके बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर आसान कैच दिया, इससे इटली का स्कोर पांच विकेट पर 78 रन हो गया.
बेन मैनेंटी ने जोसेफ पर दो चौके लगाकर इटली का स्कोर तिहरे अंक में पहुंचाया लेकिन जोसेफ ने इसी ओवर में ग्रांट स्टीवर्ट (12) को आउट करके साझेदारी नहीं बनने दी. बेन मैनेंटी ने मोती पर छक्का लगाया लेकिन अगली गेंद पर उनके आउट हो जाने से इटली की संभावना समाप्त हो गई.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
