बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद CPL में खेलेंगे शाकिब अल हसन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब अल हसन को CPL में खेलने की अनुमति दी।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 24, 2019, 02:09 PM IST

Published On Sep 24, 2019, 02:09 PM IST

Last UpdatedSep 24, 2019, 02:09 PM IST

Shakib Al Hasan © AFP

शाकिब अल हसन © AFP

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन को कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने की इजाजत दे दी है। बोर्ड को उम्मीद है कि शाकिब नवंबर में तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों के लिए होने वाले भारत दौरे की तैयारी के लिए आयोजित होने वाले कैंप से पहले स्वदेश लौट आएंगे।

बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशन्स चेयरमैन अकरम खान ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, “हमें उसे (शाकिब) सीपीएल में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है। हम उसके भारत के खिलाफ सीरीज की तैयारी से पहले उपलब्ध होने की उम्मीद कर रहे हैं, हालांकि हमें उनकी वापसी की तारीख तय देना बाकी है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेशी क्रिकेटर सीपीएल की फ्रेंचाइजी बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए खेलेंगे। टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए शाकिब मंगलवार को ही रवाना हो जाएंगे। बता दें कि शाकिब उंगली की चोट की वजह से पिछले सीपीएल सीजन में नहीं खेल सकते हैं। उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ली थी।

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर जमैका तलवाह्स ने दर्ज की दूसरी जीत

शाकिब की अगुवाई में आज बांग्लादेश टीम ढाका में अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज का फाइनल मैच खेलेगी।

Editor's Pick