200 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बने शाकिब अल हसन

ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 3,000 रन बनाने और 200 विकेट लेने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 24, 2018, 11:27 AM IST

Published On Nov 24, 2018, 11:27 AM IST

Last UpdatedNov 24, 2018, 11:27 AM IST

Shakib Al Hasan (file photo)

वेस्टइंडीज के खिलाफ चिट्टागांग टेस्ट के तीसरे दिन कॉयरान पॉवेल को आउट करने के साथ ही शाकिब अल हसन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन गए हैं।

विंडीज टीम की दूसरी पारी में गेंदबाजी अटैक की शुरुआत करने आए शाकिब ने अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर पॉवेल को स्टंप आउट तक टेस्ट विकेटों के मामले में 200 का आंकड़ा पार किया। इस विकेट के साथ ही शाकिब पूर्व दिग्गज इयान बॉथम से आगे निकल गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाकिब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 3,000 रन बनाकर 200 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर इयॉन बॉथम ने ये कारनामा 55 मैचों में किया था और शाकिब ने उनसे एक कम 54 मैचों में ही ये कीर्तिमान हासिल कर लिया है। वैसे शाकिब टेस्ट क्रिकेट में 3,000 से ज्यादा रन बनाने और 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले कुल 14वें क्रिकेटर हैं।

लंच तक मैच का हाल

चिट्टागांग टेस्ट में लंच तक शाकिब और तैजुल इस्लाम के 2-2 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने केवल 11 रन के स्कोर पर विंडीज को चार झटके दे दिए हैं। जीत के लिए वेस्टइंडीज को अभी 193 रनों की जरूरत है।

Editor's Pick