×

बैन के बाद इस सीरीज से हो सकती है शाकिब अल हसन की वापसी

सट्टेबाजों से संपर्क की जानकारी नहीं देने पर शाकिब अल हसन पर दो साल का बैन लगाया गया था.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - August 12, 2020 1:56 PM IST

भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने के लिए प्रतिबंध का सामना कर रहे बांग्लादेश के शीर्ष ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के इस साल श्रीलंका (Sri Lanka vs Bangladesh) दौरे के दौरान राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की संभावना है। शाकिब का प्रतिबंध 29 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान एक कथित भारतीय सट्टेबाज द्वारा भ्रष्ट संपर्क की जानकरी नहीं देने पर शाकिब को दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था जिसमें एक साल की सजा निलंबित थी। बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा लगभग तय है और कार्यक्रम को देखते हुए शाकिब तीन मैचों की प्रस्तावित टी20 श्रृंखला का हिस्सा हो सकते हैं।

IPL 2020: चेतेश्‍वर पुजारा के नाम है ऐसा रिकॉर्ड, विराट-रोहित भी हैं उनके सामने बौने

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने बांग्लादेश के मुख्य कोच रसेल डोमिंगो के हवाले से कहा, ‘‘शाकिब (Shakib Al Hasan) का एक साल तक बाहर रहना टीम के बाकी खिलाड़ियों से अधिक अलग नहीं है जो छह से सात महीने से क्रिकेट से दूर हैं।’’

‘‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि सभी खिलाड़ी फिट होंगे। बेशक फिटनेस स्तर को लेकर मानक मौजूद हैं जिन्हें उन्हें हासिल करना होगा। हमें शाकिब और अन्य खिलाड़ियों को मैच खेलने का मौका देना होगा।’’

IPL 2020 : रोहित शर्मा और सुरेश रैना में होगी आगे निकलने की होड़, जानिए पूरी डिटेल

शाकिब के चयन से पहले हालांकि उनकी फिटनेस पर विचार किया जाएगा। कोच ने कहा, ‘‘किसी भी तरह का क्रिकेट खेले बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना काफी मुश्किल है। मुझे लगता है कि हमें उसे कुछ मैच खेलने का मौका देना होगा। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है इसलिए मुझे यकीन है कि वह जल्द ही लय हासिल कर लेगा लेकिन फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण चीज है।’’

खबरों के अनुसार श्रीलंका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन डि सिल्वा ने कहा है कि दोनों बोर्ड के बीच बांग्लादेश के रवाना होने की तारीख पर सहमति बन गई है जो 24 सितंबर तय की गई है।

TRENDING NOW

दोनों बोर्ड हालांकि अब भी दो या तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला को लेकर चर्चा कर रहे हैं क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुरुआती कार्यक्रम में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला को शामिल करने का आग्रह किया था।