जिस बल्‍ले से CWC-19 में मचाया था तहलका शाकिब अल हसन अब उसे करेंगे नीलाम, ये है वजह

विश्व कप में आठ मैचों में शाकिब 10 से अधिक विकेट लेने और 600 से अधिक रन बनाने वाले वह अकेले क्रिकेटर बने थे।

Edited By : Press Trust of India |Apr 22, 2020, 01:36 PM IST

Published On Apr 22, 2020, 01:36 PM IST

Last UpdatedApr 22, 2020, 01:36 PM IST

Shakib al haan @ Twitter

Shakib al haan @ Twitter

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के खिलाफ जंग के लिये पैसा जुटाने की कवायद में 2019 वनडे विश्व कप (ICC World Cup 2019) का अपना बल्ला नीलाम करने का फैसला किया है।

सटोरियों द्वारा संपर्क किये जाने की जानकारी नहीं देने के कारण दो साल का प्रतिबंध झेल रहे शाकिब (Shakib Al Hasan) से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने अपना निजी क्रिकेट सामान नीलाम किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाकिब (Shakib Al Hasan) ने फेसबुक पर लाइव सेशन में कहा ,‘‘ मैने पहले भी कहा था कि अपना बल्ला नीलाम करूंगा। मैंने 2019 विश्व कप (ICC World Cup 2019) का अपना बल्ला नीलाम करने का फैसला किया है। यह मेरा पसंदीदा बल्ला है।’’

पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप में आठ मैचों में 606 रन बना चुके शाकिब ने दो शतक और पांच अर्धशतक लगाये थे। उन्होंने 11 विकेट भी लिये थे और एक विश्व कप में 10 से अधिक विकेट लेने और 600 से अधिक रन बनाने वाले वह अकेले क्रिकेटर हैं।

शाकिब (Shakib Al Hasan) ने कहा ,‘‘ बल्ले और गेंद दोनों से विश्व कप अच्छा रहा। मैंने पूरे टूर्नामेंट में एक ही बल्ले का इस्तेमाल किया। मैने इस बल्ले से 1500 से अधिक रन बनाये हैं और विश्व कप से पहले और बाद में भी इससे खेला।’’

इस नीलामी से मिलने वाली रकम शाकिब अल हसन फाउंडेशन को जायेगी। शाकिब ने कहा ,‘‘ यह मेरे लिये बहुत खास बल्ला है लेकिन मेरे देशवासी इससे भी खास हैं।’’

Editor's Pick