- Home
- News
- Shakib Al Hasan joins the 500 T20 wickets club becomes first allrounder to achieve this feat
शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास, T20 में बनाया महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
शाकिब अल हसन ने सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियटस के खिलाफ दो ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट चटकाए, उन्होंने मोहम्मद रिजवान को आउट कर बड़ा कीर्तिमान बनाया.
Published On Aug 25, 2025, 09:12 AM IST
Last UpdatedAug 25, 2025, 09:12 AM IST
Shakib al Hasan
Shakib Al Hasan Record in T20: बांग्लादेश के दिग्गज स्पिनर शाकिब अल हसन ने टी-20 में इतिहास रच दिया है. कैरेबियाई प्रीमियर लीग में एंटीगुआ एंड बारबुडा फालकन्स के लिए खेलते हुए उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बनाया. ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बने.
कैरेबियाई प्रीमियर लीग के 11वें मैच में शाकिब अल हसन ने सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियटस के खिलाफ दो ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके साथ ही उन्होंने विकेट हासिल करने के मामले में नया कीर्तिमान बना दिया. उन्होंने मोहम्मद रिजवान का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की.
शाकिब अल हसन ने पूरे किए 500 टी-20 विकेट
शाकिब अल हसन ने टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वह दुनिया के पांचवें गेंदबाज बने हैं. उनसे पहले राशिद खान (660), ब्रावो (631), सुनील नरेन (590) और इमरान ताहिर (554) यह कारनामा कर चुके हैं. शाकिब अल हसन ऐसा करने वाले पहले बाएं हाथ के स्पिनर है.
बांग्लादेशी दिग्गज के नाम दर्ज हुआ बड़ा कीर्तिमान
शाकिब अल हसन दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 में 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं और 500 विकेट भी चटकाए हैं. शाकिब अल हसन के नाम टी-20 में 7574 रन और 502 विकेट है. ड्वेन ब्रावो (6970 रन और 631 विकेट) सात हजार रन का आंकड़ा नहीं छू सके थे.
आंद्रे रसेल हैं शाकिब अल हसन के करीब
आंद्रे रसेल भी शाकिब अल हसन की उपलब्धि के काफी करीब है. आंद्रे रसेल ने टी-20 में 487 विकेट लिए हैं और वह और 13 विकेट लेते ही टी-20 में 500 विकेट पूरे कर लेंगे. रसेल के नाम टी-20 में 9361 रन है.