वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम में लौटे शाकिब अल हसन

बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब उंगली की चोट और फिर सर्जरी के चलते टीम से बाहर थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 17, 2018, 03:29 PM IST

Published On Nov 17, 2018, 03:29 PM IST

Last UpdatedNov 17, 2018, 03:29 PM IST

Shakib al Hasan © Getty Images

चोट के चलते लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे शाकिब अल हसन बांग्लादेश टीम में बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए चुने 13 सदस्यीय स्क्वाड में शाकिब को जगह दी है। पहला टेस्ट मैच में 22 नवंबर से चिट्टागांग में खेला जाएगा।

शाकिब एशिया कप के दौरान उंगली में चोट लगने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्हें उंगली की सर्जरी करानी पड़ी, जिसके चलते उनकी वापसी में और ज्यादा समय लग गया। शाकिब की वापसी के बारे में क्रिकबज से बातचीत में बांग्लादेश टीम के चयनकर्ता हबीबुल बशर ने कहा, “शाकिब के टीम में वापस आने से अच्छा लग रहा है क्योंकि हमारा मानना है कि उसकी मौजूदगी से टीम का मनोबल बढ़ता है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बशर ने आगे कहा, “हमने अबु जायद और शफीउळ इस्लाम को रणनीतिक कारणों के चलते नहीं चुना है। हमारी टीम में दो तेज गेंदबाज हैं, जबकि हमारा विश्वास है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पेस से ज्यादा प्रभावशाली स्पिन गेंदबाज साबित होंगे। लिट्टन के खाते में रन नहीं है इसलिए हमने सौम्य को एक मौका देने पर विचार किया, जो कि पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।”

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश ने 18 साल के ऑफब्रेक गेंदबाज नईम हसन को मौका दिया है। इस बारे में बशर ने कहा, “हमने नईम हसन को चुना है क्योंकि हम उसे अपनी भविष्य की योजनाओं को हिस्सा मानते हैं। वो घरेलू सर्किट में काफी अच्छा कर रहा है और हमारा मानना है कि वो हमारे गेंदबाजी अटैक के लिए अहम साबित होगा। जहां तक बाएं हाथ के स्पिनर नजमुल इस्लाम की बात है, हमारा मानना है कि वो अभी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट के लिए तैयार नहीं है। इसलिए हमे उसे और समय देना चाहते हैं।”

बांग्लादेशी स्क्वाड: शाकिब अल हसन (कप्तान), सौम्य सरकार, इमरुल कायेस, मोहम्मद मिथुन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, अरुफुल हक, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, तैजुल इस्लाम, सैयद खलीद अहमद, नईम हसन।

Editor's Pick