बैन के बाद शाकिब अल हसन ने एमसीसी से दिया इस्तीफा

शाकिब पर मंगलवार को आईसीसी (ICC) ने दो साल का प्रतिबंध लगाया था

Edited By : Press Trust of India |Oct 30, 2019, 01:19 PM IST

Published On Oct 30, 2019, 01:19 PM IST

Last UpdatedOct 30, 2019, 01:19 PM IST

shakib-al-hasan

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) खेल के नियम बनाने वाली मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की विश्व क्रिकेट समिति से हट गए हैं।

पढ़ें: ICC Men’s T20 World Cup Qualifier. ओमान को हरा नामीबिया ने पहली बार किया क्वालीफाई

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एमसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘मेरिलबोन क्रिकेट क्लब आज इस बात की पुष्टि करता है कि शाकिब अल हसन एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति से हट गए हैं।’

शाकिब पर मंगलवार को आईसीसी (ICC) ने दो साल का प्रतिबंध लगाया था। इस खिलाड़ी ने आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लघंन के आरोपों को स्वीकार कर लिया है जिससे वह इस सजा के खिलाफ अपील नहीं कर सकते।

शाकिब अक्टूबर 2017 में एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति से जुड़े थे और उन्होंने सिडनी और बेंगलुरू में दोनों जगह बैठकों में शिरकत की थी।

एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति में दुनिया के मौजूदा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और अंपायर शामिल होते हैं जो एक साल में दो बार मिलकर खेल की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करते हैं।

पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी: दिनेश कार्तिक होंगे तमिलनाडु के कप्तान

अगली बैठक मार्च 2020 में श्रीलंका में होनी है।

विश्व क्रिकेट समिति के चेयरमैन माइक गेटिंग ने कहा, ‘हमें दुख है कि समिति में शाकिब नहीं होंगे जिसमें उन्होंने पिछले दो वर्षों में काफी योगदान किया है। क्रिकेट भावना के सरंक्षक होने के नाते हम उनके इस्तीफे का समर्थन करते हैं और मानते हैं कि यह सही फैसला था।’

Editor's Pick