- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shakib al Hasan to start practice next month after ban
बैन के बाद मैदान पर लौटने की तैयारी में शाकिब, अगले महीने शुरू करेंगे प्रैक्टिस
बैन के बाद मैदान पर लौटने की तैयारी में शाकिब, अगले महीने शुरू करेंगे प्रैक्टिस
Published On Aug 08, 2020, 03:43 PM IST
Last UpdatedAug 08, 2020, 03:43 PM IST
Shakib Al Hasan @ Twitter
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने की कवायद में अगले महीने से यहां बीकेएसपी मैदान पर अभ्यास शुरू करेंगे।
शाकिब (Shakib Al Hasan) पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कथित तौर पर भारतीय सटोरिये द्वारा संपर्क किये जाने की इत्तिला नहीं दी थी।
केएल राहुल को उम्मीद- पिता हार्दिक की तरह ऑलराउंडर बनेंगे पांड्या जूनियर
उनका प्रतिबंध इस साल 29 अक्टूबर को खत्म होगा। शाकिब के मेंटर नजमुल आबिदीन ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ वो अगले महीने बीकेएसपी आयेंगे जहां कोच और ट्रेनर उपलब्ध होंगे।’’
शाकिब (Shakib Al Hasan) के शुरूआती कोचों में से एक आबिदीन कई साल तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के खेल विकास मैनेजर रहे।शाकिब इस समय परिवार के साथ अमेरिका में है और अगस्त के आखिर में बांग्लादेश लौटेंगे।
जब शोएब अख्तर ने महेंद्र सिंह धोनी को जानबूझकर बीमर फेंकने के बाद मांगी थी माफी
शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) बीते साल विश्व कप में बांग्लादेश की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। वो टॉप पांच रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भी शामिल थे।
बीते वर्ष के अंत में शाकिब को टीम के साथ भारत दौरे पर आना था। हालांकि बोर्ड से विवाद के बाद शाकिब द्वारा भारत नहीं आने की खबरे भी सामने आई। इसी बीच आईसीसी ने उनपर मैच फिक्सर्स द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी नहीं देने के आरोप में दो साल का प्रतिबंध लगा दिया था।