शाकिब अल हसन ने उंगली की सर्जरी कराई

बांग्लादेशी ऑलराउंडर खिलाड़ी लंबे समय से उंगली में लगी चोट से परेशान थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 28, 2018, 06:05 PM IST

Published On Sep 28, 2018, 06:05 PM IST

Last UpdatedSep 28, 2018, 06:05 PM IST

Shakib Al Hasan © AFP

एशिया कप फाइनल से बाहर होकर घर पहुंचे बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को फौरन सर्जरी करानी पड़ी। शाकिब लंबे समय से उंगली में लगी चोट से परेशान थे। एशिया कप टूर्नामेंट के दौरान भी वो केवल 50 प्रतिशत फिट थे। उन्हें इसी महीने सर्जरी के लिए यूएसए जाना था लेकिन तकलीफ बढ़ने के चलते तुरंत सर्जरी करने पड़ी।

27 सितंबर को दर्द बढ़ने के बाद शाकिब को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। शाकिब ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर फैंस और शुभचिंतकों को सर्जरी की जानकारी दी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने लिखा, “जब मैने टीम को छोड़ा और घर लौटा तो मुझे नहीं पता था कि मुझे ऐसी घातक स्थिति का सामना करना पड़ेगा। घर लौटने के बाद मुझे असहनीय दर्द होने लगा इस वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होकर सर्जरी करानी पड़ी। उंगली में इंफेक्शन हो गया था और 60-70 मिलीग्राम पस निकालना पड़ा।” अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए एक और सर्जरी करानी होगी।

Editor's Pick