WI vs SL: शेमार जोसफ का पंजे के बाद रदरफर्ड का पचासा, वेस्टइंडीज ने जीती सीरीज

जमैका: शेमार जोसफ की शानदार गेंदबाजी के बाद शेरफेन रदरफर्ड की हाफ सेंचुरी की मदद से वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को तीसरे और निर्णायक टी20 इंटरनेशनल में पांच विकेट से हरा दिया. रविवार देर रात (भारत में सोमवार सुबह) खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने दो गेंद बाकी रहते जीत हासिल की. इसके साथ ही...

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 15, 2026, 02:04 PM IST

Published On Jun 15, 2026, 02:04 PM IST

Last UpdatedJun 15, 2026, 02:04 PM IST

जमैका: शेमार जोसफ की शानदार गेंदबाजी के बाद शेरफेन रदरफर्ड की हाफ सेंचुरी की मदद से वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को तीसरे और निर्णायक टी20 इंटरनेशनल में पांच विकेट से हरा दिया. रविवार देर रात (भारत में सोमवार सुबह) खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने दो गेंद बाकी रहते जीत हासिल की. इसके साथ ही उसने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. वेस्टइंडीज के सामने 170 रन का लक्ष्य था जिसे उसने दो गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.

वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही. शाई होप पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए. इसके बाद ब्रैंडन किंग को वानिंदु हसरंगा ने 16 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया. अकीम ऑगस्टे बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज एक रन बनाकर आउट हुए. शिमरोन हेटमायर ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 19 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए. 53 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज के चार विकेट गिर चुके थे. और ऐसे वक्त में वेस्टइंडीज की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां से रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने संभाला. दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 52 गेंदों में 81 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. पॉवेल 27 गेंदों में 33 रन बनाने के बाद दुष्मंत चमीरा की गेंद पर हसरंगा को कैच देकर पवेलियन लौटे. हालांकि, रदरफोर्ड एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 40 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली.

रदरफोर्ड ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, अंत के ओवरों में जेसन होल्डर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 5 गेंदों में 21 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर लौटे. आखिरी के 2 ओवरों में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 29 रनों की दरकार थी, लेकिन होल्डर और रदरफोर्ड ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम को दो गेंद शेष रहते हुए ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया. श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए, तो दुनिथ वेल्लालगे, चमीरा और महेश तीक्ष्णा ने एक-एक विकेट निकाला.

इससे पहले, श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 169 रन बनाकर ऑलआउट हुई. टीम की ओर से दुनिथ वेल्लालगे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए. वहीं, कामिल मिशारा ने 28 रनों का योगदान दिया, जबकि पथुम निसांका ने 17 गेंदों में 26 रन बनाए.

वहीं, कामिंदु मेंडिस ने 20 रन बनाए. गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के लिए जोसेफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट निकाले. अकील हुसैन, जेसन होल्डर, रोस्टन चेज और मैथ्यू फोर्डे ने एक-एक विकेट झटका. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick