सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़ ऑस्ट्रेलिया आया, डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लेकर नया इतिहास बनाया

जनवरी 2023 तक वेस्टइंडीज के शमर जोसेफ एक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे लेकिन अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट में ही 5 विकेट लेकर सनसनी मचा दी है.

Edited By : Vanson Soral |Jan 18, 2024, 07:18 PM IST

Published On Jan 18, 2024, 07:18 PM IST

Last UpdatedJan 18, 2024, 07:18 PM IST

Shamar Jospeh

PIC- TWITTER

AUS vs WI: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसमें विंडीज गेंदबाज शमर जोसेफ (Shamar Joseph) क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है. एडिलेड ओवल में पहले टेस्ट में डेब्यू करते हुए शमर जोसेफ ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है.जोसेफ ने 20 ओवरों में 94 रन देकर 5 विकेट अपनी झोली में डाले. उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट की पहली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज बल्लेबाज का विकेट हासिल किया.

शमर टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले दूसरे कैरेबियाई गेंदबाज हैं. उन्होंने पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर टायरेल जॉनसन की बराबरी की, जिन्होंने 1939 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें, जोसेफ डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के 10वें गेंदबाज हैं. वह ऐसा करने वाले दुनिया के 23वें गेंदबाज हैं. जोसेफ ने स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन (10), कैमरन ग्रीन (14), मिशेल स्टार्क (10), और नाथन लियोन (24) को अपना शिकार बनाया जिससे मेजबान टीम पहली पारी में 283 रन पर ढेर हो गई.

सिक्योरिटी गार्ड थे शमर जोसेफ

शमर जोसेफ के डेब्यू टेस्ट तक का सफर बेहद रोमांचक रहा. पिछले साल जनवरी तक वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे और फिर उन्होंने ठीक 1 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लेकर सभी को हैरान कर दिया.

इससे पहले कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के चार-चार विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन पहली पारी में 188 रन पर ढेर कर दिया.ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 59 रन बनाए थे. डेविड वार्नर के संन्यास लेने के बाद पारी का आगाज करने के लिए उतरे स्टीव स्मिथ (12) अपनी नई भूमिका में सफल नहीं रहे. उन्होंने शेमार जोसेफ की गेंद पर तीसरी स्लिप में कैच दिया. जोसेफ ने इस तरह से टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया.

Editor's Pick