add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

दर्द में कराहते हुए मैदान से बाहर गए थे शमार जोसेफ, वेस्टइंडीज की जीत के बाद किया बड़ा खुलासा

खेल के तीसरे दिन मिचेल स्टार्क की यॉर्कर ने शमार जोसेफ को बुरी तरह से घायल कर दिया, जोसेफ के अंगूठे से खून निकलने लगा था

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 28, 2024 8:38 PM IST

ब्रिस्बेन. वेस्टइंडीज की टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया. 27 साल बाद वेस्टइंडीज की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी. वेस्टइंडीज की इस जीत में शमार जोसेफ की प्रमुख भूमिका रही, जिन्होंने सात विकेट चटकाए. वहीं इस जीत के बाद शमार जोसेफ ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. शमार जोसेफ ने कहा, वह इस मैच में आज मैदान पर उतरने वाले ही नहीं थे. शमार जोसेफ खेल के तीसरे दिन मिचेल स्टॉर्क की गेंद पर बुरी तरह घायल हो गए थे.

शमार जोसेफ ने कहा, चोट की वजह से आज मैं मैदान पर नहीं आ रहा था, मगर मेरे मैदान पर लौटने में डॉक्टर ने प्रमुख भूमिका निभाई, उन्होंने डॉक्टर की सराहना की और कहा, उन्होंने मेरे पैर की उंगली के लिए कुछ ट्रीटमेंट किया. मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या किया लेकिन इससे फायदा मिला. मेरे पास मैदान पर उतरकर गेंदबाजी करने और इस मैच को अपनी टीम के पक्ष में करने का समय था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

AUS VS WI: गाबा में वेस्टइंडीज की जीत पर फूट-फूट कर रोए कार्ल हूपर, वीडियो हुआ वायरल

मिचेल स्टॉर्क की गेंद से चोटिल हु्ए थे जोसेफ

खेल के तीसरे दिन मिचेल स्टार्क की यॉर्कर ने शमार जोसेफ को बुरी तरह से घायल कर दिया, जोसेफ के अंगूठे से खून निकलने लगा था. इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे.

TRENDING NOW

AUS vs WI: कॉमेंट्री बॉक्स में आंसू, मैदान पर जश्न, खुशी मनाओ वेस्टइंडीज आज का दिन तुम्हारा है

क्या रहा मैच का हाल ?

इस मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 289 रन बनाकर घोषित कर दी. दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 193 रन पर ढेर हो गई, मगर पहली पारी में मिली 22 रन की बढ़त के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य मिला. ऑस्ट्रेलिया की टीम खेल के चौथे दिन दूसरी पारी में 207 रन पर ढेर हो गई. शमार जोसेफ ने दूसरी पारी में सात विकेट हासिल किए. स्टीव स्मिथ (नाबाद 91 रन) को छोड़कर कोई भी ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ दो मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया.