AFG vs WI: शमर स्प्रिंगर की हैट्रिक, आखिरी टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज ने बचाई लाज
AFG vs WI: शमर स्प्रिंगर की हैट्रिक, आखिरी टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज ने बचाई लाज
वेस्टइंडीज ने शमर स्प्रिंगर की हैटट्रिक के दम पर तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 15 रन से जीत लिया. हालांकि वह सीरीज के शुरुआती दो मैच गंवा चुका था.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 23, 2026 9:00 AM IST
shamar-springger
दुबई: शमर स्प्रिंगर की हैट्रिक के साथ वेस्टइंडीज ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को अपने नाम किया. इस टीम ने अफगानिस्तान के विरुद्ध 15 रन से जीत दर्ज करते हुए लाज बचाई, लेकिन सीरीज 1-2 से गंवा दी.
अफगानिस्तान की टीम सलामी जोड़ी से मिली मजबूत शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी. टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके.
Add Cricket Country as a Preferred Source
अफगानिस्तान ने सीरीज का पहला मैच 38 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगले मुकाबले को 39 रन से जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था.
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए. कप्तान ब्रेंडन किंग ने जॉनसन चार्ल्स के साथ 4.1 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की. चार्ल्स 17 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद किंग ने 35 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 47 रन की पारी खेली.
इनके अलावा, मैथ्यू फोर्ड ने 11 बॉल में 27 रन बनाए. उनकी इस पारी में 2 छक्के और इतने ही चौके शामिल थे. शमर स्प्रिंगर ने नाबाद रहते हुए 16 रन जोड़े. विपक्षी खेमे से जियाउर रहमान शरीफी, राशिद खान और अब्दुल अहमदजई ने 2-2 विकेट निकाले.
इसके जवाब में अफगानिस्तान निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 136 रन ही बना सका. सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ 10.1 ओवरों में 72 रन जुटाते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन इसका फायदा नहीं मिल सका.
गुरबाज 58 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 71 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जादरान ने 27 गेंदों में 4 चौकों के साथ 28 रन बनाए. इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकडे़ तक नहीं पहुंच सका.
वेस्टइंडीज की तरफ से शमर स्प्रिंगर ने 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. स्प्रिंगर ने 19वें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर गुरबाज, राशिद खान और शाहिदुल्ला का विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की. उनके अलावा, मैथ्यू फोर्ड, खैरी पियरे और रेमन सिमंड्स ने 1-1 विकेट हासिल किया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.