- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shams Mulani Shines India A beat England Lions by 134 runs win series by 2-0
भारत ए ने इंग्लैंड लायंस को हराकर सीरीज पर किया कब्जा, शम्स मुलानी ने चटकाए पांच विकेट
Shams Mulani five wicket haul: 26 साल के शम्स मुलानी ने अब तक 33 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 164 विकेट चटकाए हैं. 55 लिस्ट ए मैच में उनके नाम 82 और 43 टी20 मैच में उन्होंने 52 विकेट लिए हैं.
Published On Feb 04, 2024, 04:40 PM IST
Last UpdatedFeb 04, 2024, 04:40 PM IST
(Photo credit-BCCI Domestic Twitter page)
अहमदाबाद. भारत ‘ए’ ने रविवार को तीसरे और अंतिम अनौपचारिक टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 134 रन से जीत दर्ज की. 403 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड लायंस की टीम 268 रन पर सिमट गई. भारत ए ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया. आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा शम्स मुलानी ने शानदार गेंदबाजी की.
शम्स मुलानी ने पांच विकेट चटकाए
मुंबई के बायें हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने 60 रन देकर पांच विकेट चटकाए, वहीं ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने 50 रन देकर तीन विकेट लिए, जिससे रविवार की सुबह दो विकेट पर 83 रन से खेल शुरू करने वाली इंग्लैंड की दूसरी पारी जल्दी सिमट गयी.
इंग्लैंड लायंस के सलामी बल्लेबाज एलेक्स लीस ने अर्धशतक पूरा किया और मुलानी का शिकार बने. मुलानी ने इंग्लैंड लायंस के कप्तान जोश बोहानन (18) और डैन मूस्ले (05) का विकेट हासिल किया. विकेटकीपर बल्लेबाज ओली रॉबिन्सन (80 रन) और जेम्स कोल्स (31 रन)ने आठवें विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी कर स्कोर को 200 रन के पार कराया. मुलानी ने कोल्स को और जैन ने रॉबिन्सन को पवेलियन भेजकर भारत को जीत दिलाई.
शम्स मुलानी का है शानदार रिकॉर्ड
26 साल के शम्स मुलानी ने अब तक 33 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 164 विकेट चटकाए हैं. 55 लिस्ट ए मैच में उनके नाम 82 और 43 टी20 मैच में उन्होंने 52 विकेट लिए हैं. आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था, हालांकि उन्हें अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है. शम्स मुलानी बल्ले से भी शानदार पारी खेल चुके हैं. उनके नाम फर्स्ट क्लास में 14 अर्धशतक है.