×

शान मसूद ने किया बड़ा कारनामा, दोहरे शतक के साथ तोड़ा 33 साल पुराना रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल के नाम है. नाथन एस्टल ने 2001-2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 153 बॉल में दोहरा शतक बनाया था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 29, 2025 11:56 AM IST

Shan Masood Double Century: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बड़ा कारनामा किया है. शान मसूद ने 177 गेंद पर दोहरा शतक पूरा करके फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज के सबसे तेज दोहरे शतक का नया रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक के तीन दशक पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा.

मसूद ने प्रेसिडेंट्स कप विभागीय टूर्नामेंट के पहले दिन सुइ नॉर्दर्न गैस की तरफ से खेलते हुए सहार एसोसिएट्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की. रविवार को मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक शान मसूद 185 गेंदों पर 212 रन बनाकर नाबाद थे.

33 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

शान मसूद ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान इंजमाम के नाम था, जिन्होंने 1992 में इंग्लैंड के दौरे के एक मैच में 188 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था. मसूद ने 33 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. ब्रैंडन मैकुलम भी पाकिस्तान में 186 बॉल में दोहरा शतक लगा चुके हैं.

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में पाकिस्तानी बल्लेबाज का सबसे तेज दोहरा शतक:

177 गेंदें – शान मसूद (2025)

188 गेंदें – इंजमाम-उल-हक (1992)

199 गेंदें – मोहम्मद इखलाक (2024)

वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा

पाकिस्तान की धरती पर इससे पहले सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड भारत के वीरेंद्र सहवाग के नाम है, जिन्होंने 2006 में लाहौर टेस्ट में 182 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था. शान मसूद ने सहवाग को पीछे छोड़ दिया है.

TRENDING NOW

नाथन एस्टल के नाम है सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले का रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल के नाम है. नाथन एस्टल ने 2001-2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 153 बॉल में दोहरा शतक बनाया था. बेन स्टोक्स 163 बॉल के साथ दूसरे और वीरेंद्र सहवाग 168 बॉल के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.