add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: मुश्फिकुर रहीम का कैच छोड़ना बाबर आजम को पड़ा महंगा, कप्तान हुए गुस्से से लाल

पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद का एक अलग रूप आज फैंस को देखने को मिला. शान बाबर आजम के कैच छोड़ने पर भड़के हुए नजर आए.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - August 24, 2024 8:50 PM IST

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट ड्रॉ की ओर अग्रसर हो चला है. पाकिस्तान के 448 रन के जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में तगड़ा जवाब दिया और 500 से ज्यादा रन बना दिए. बांग्लादेश की ओर से मुश्फिकुर रहीम ने 191 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

मैच के चौथे दिन मुश्फिकुर रहीम को एक बड़ा जीवनदान भी मिला. रहीम को यह जीवनदान पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने कैच छोड़कर दिया. बाबर ने जैसे ही रहीम का कैच छोड़ा पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद गुस्से से लाल हो गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बाबर आजम पर भड़के शान मसूद

बाबर आजम ने पहले टेस्ट के चौथे दिन सलमान आगा की गेंद पर मुश्फिकुर रहीम को जीवनदान दिया. सलमान की गेंद रहीम के बल्ले से लगकर स्लिप की ओर गई. स्लिप में खड़े बाबर आजम रहीम का कैच नहीं पकड़ पाए. बाबर ने जिस वक्त यह कैच छोड़ा उस वक्त पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद ड्रेसिंग रूम में हेड कोच जेसन गिलेस्पी के साथ बैठे हुए थे. बाबर के कैच छोड़ते ही शान मसूद गुस्से से आग बबूला हो गए.

वह गुस्से में गिलेस्पी से बात करते हुए नजर आ रहे थे. शान मसूद के गुस्सा जाहिर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. फैंस इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

मुश्फिकुर रहीम ने खेली शानदार पारी

मुश्फिकुर रहीम का बल्ला रावलपिंडी के मैदान पर जमकर बोला. उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की खूब खबर ली. रहीम ने अपनी पारी में 341 गेंद खेले. इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके और 1 छक्का निकला. रहीम की पारी के दमपर ही बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के सामने पहली पारी में 565 रन बना सकी. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान को दूसरी पारी में एक झटका लग गया था. दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 1 विकेट खोकर 23 रन बना लिए थे.